TRENDING TAGS :
Zodiac Predictions 2026: शुक्र का वृष राशि में गोचर (19 अप्रैल – 14 मई 2026)
Venus Transit Taurus 2026: 19 अप्रैल से 14 मई 2026 तक शुक्र का वृष राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा? जानिए प्रेम, धन, करियर और जीवन पर इसका असर।
Venus Transit Taurus 2026 (Image Credit-Social Media)
Zodiac Predictions 2026: 19 अप्रैल को शाम 3:51 बजे से शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृष में प्रवेश कर चुके हैं और 14 मई पूर्वान्ह 10:58 तक यहीं रहेंगे।
यह गोचर सामान्यतः सुख, सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि करने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव—
मेष -
खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। वाणी में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी।
वृष -
आकर्षण बढ़ेगा, व्यक्तित्व निखरेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
मिथुन -
गुप्त लाभ के योग बनेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। मानसिक शांति के लिए ध्यान/आराम जरूरी है।
कर्क -
आय में वृद्धि के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। इच्छित कार्य पूरे हो सकते हैं।
सिंह -
कैरियर में उन्नति के योग हैं। अधिकारी वर्ग से लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या -
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला -
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक खर्च या परिवर्तन संभव है। धैर्य से काम लें।
वृश्चिक -
संबंधों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। साझेदारी में लाभ हो सकता है।
धनु -
कार्यस्थल पर सुधार होगा। शत्रु पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
मकर -
प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ -
घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। वाहन/संपत्ति का सुख मिल सकता है।
मीन -
छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभम् भवतु
डाॅ ए के पाण्डेय


