क्या कहते हैं- आपके ग्रह 20 से 26 अप्रैल 26

Weekly Horoscope April 2026: 20 से 26 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल—जानें सभी 12 राशियों के लिए ग्रहों के गोचर, शुभ-अशुभ समय, करियर, स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक जीवन पर प्रभाव, साथ ही मंत्र और उपयोगी सुझाव।

Dr. A K Pandey Astrologer
Published on: 16 April 2026 4:23 PM IST
Weekly Horoscope April 2026
X

Weekly Horoscope April 2026 (Image Credit-Social Media)

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर ।

सूर्य मेष राशि में।

वृष राशि में चंद्रमा ।

21 को दोपहर 1.00 से मिथुन राशि में ।

कर्क राशि में 23 शाम 03.13 से ।

सिंह राशि में 25 को रात्रि 8.04 से ।

मंगल , बुध और शनि मीन में ।

बृहस्पति मिथुन में ।

शुक्र वृष वृष में।

राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में।

देखते हैं, कैसा रहेगा ये सप्ताह आपकी राशि के लिए।

1- मेष राशि


मेष राशि वालों को चाहिए कि मंगलवार दोपहर तक के समय में लोगों के साथ अच्छे सम्बंध बना कर रखें ।

मौसम और स्वास्थ्य के अनुसार सुपाच्य भोजन करें ।

मंगलवार दोपहर के बाद गुरुवार शाम तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। मनचाहा कार्य पूरा होने से आपके सुख-आनंद में वृद्धि होगी। अधिकांश समय परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ व्यतीत होगा।

नई योजनाएं बनेंगी।

इसके बाद यानि गुरुवार शाम से आगे रविवार तक में स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

मन में कभी - कभी अज्ञात डर बना रहेगा। परिवार में वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा ।

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः

मंत्र का जप करें।

लाभ होगा ।

सुझाव -

मंगलवार के बाद मिले अनुकूल समय का उपयोग लंबित कार्यों को पूरा करने में करें। सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान-प्राणायाम करें और वरिष्ठों से मधुर व्यवहार रखें।

शुभ रंग - हल्का पीला

शुभ अंक - 9

2- वृष राशि


वृष राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा । मंगलवार दोपहर तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। मनचाहा कार्य करने से आपके सुख-आनंद में वृद्धि होगी। अधिकांश समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत होगा।

लोगों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रशंसा होगी, दूर से शुभ समाचार मिलेंगे । नए मित्र बनेंगे। आवश्यक कामों में मन लगाना उचित रहेगा ।

इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से गुरुवार शाम तक के बीच में लोगों के साथ अच्छा सम्बन्ध बना कर रखिए । भोजन सुपाच्य लेना ठीक रहेगा ।

धन सोच-समझकर खर्च करें।

गुरुवार शाम से शनिवार के बीच प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । रूके हुए कार्य तेजी से सम्पन्न होंगे । इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करिए ।

क्योंकि रविवार से समय थोड़ा प्रतिकूल शुरू होने वाला है । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । उदर कष्ट से बचें ।

अधिकतम लाभ का मंत्र है - ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नमः।

सुझाव -

आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें और जल्दबाजी से बचें। परिवार के अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी तथा सप्ताहांत में पाचन संबंधी समस्या से बचाव रखें।

शुभ रंग - सफेद

शुभ अंक - 5

3- मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए लगभग मिला जुला सप्ताह रहेगा।

मंगलवार को दोपहर तक आपको यात्रा में सावधानी रखनी होगी । धन खर्च सोच समझ कर करें । अधिक श्रम होगा लेकिन सफलता कम मिलेगी ।

इसके बाद से गुरुवार शाम के बीच तक का समय आपके लिए लाभदायक रहेगा । इसका सदुपयोग करें । व्यवसायियों और नौकरीपेशा जातकों को नए समाचार मिलेंगे, कार्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से भी लाभ होगा।

गुरुवार शाम से शनिवार के बीच में अधिक खर्च से बचना जरूरी होगा, क्रोध व भावुकता से दूर रहें । मन थोड़ा अशांत रहेगा । अचानक धन खर्च बढ़ सकता है । यात्रा में विशेष लाभ नहीं होगा। खानपान सात्विक रखें ।

रविवार से समय आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा । मन के अनुसार काम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी । परिवार जनों और मित्रों के बीच मौज मस्ती में समय बीतेगा ।

ॐ क्लीं कृष्णाय नमः । मंत्र का जप करें।

सुझाव -

यात्रा में अपने महत्वपूर्ण सामान का विशेष ध्यान रखें। निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें और अनुकूल समय में नई योजनाएं बनाना लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग - जामुनी

शुभ अंक - 6

4- कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार दोपहर तक का समय मन के लिए अनुकूल रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होने से सुख रहेगा । लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा। निवेश में लाभ होगा। विदेश यात्रा की योजना बनेगी। आप पार्टनर शिप में भी काम कर सकते हैं । इस दौरान जरूरी काम पूरा कर लें ।

क्योंकि इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से गुरुवार शाम के बीच अनावश्यक यात्रा , तनाव और अधिक खर्च से बचें।

गुरुवार शाम से आगे शनिवार तक का समय बहुत अच्छा शुरू हो रहा है । मन के मुताबिक काम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी । अधिकतम समय परिवार जनों और मित्रों के बीच बीतेगा ।

लेकिन रविवार से भोजन स्वास्थ्य के अनुसार करें , यानि नियंत्रित खान पान के साथ - साथ लोगों से सामन्जस्य भी बना कर रखें ।

जप का मंत्र है-

ॐ हिरण्यगर्भाय अव्यक्त रूपिण्यै नमः।

सुझाव -

मध्य सप्ताह में विवाद से बचें और संयमित व्यवहार रखें। गुरुवार के बाद का समय महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उपयोगी है तथा रविवार को दिनचर्या संतुलित रखें।

शुभ रंग - 2

शुभ अंक - भूरा

5- सिंह राशि


सिंह राशि वालों के लिए पहले दिन से गुरुवार शाम तक का समय उत्तम रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। कार्य स्थल पर लोगों के बीच अच्छा सम्बंध बनेगा और तारीफ भी होगी । धन लाभ के अवसर आएंगे ।

गुरुवार शाम से शनिवार के बीच लम्बी दूरी की यात्रा और अधिक धन खर्च करने में सावधानी बरतें । बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता कम मिलेगी । धैर्य रखें । मौसम सम्बन्धित बीमारी बढ़ सकती है ।

रविवार से आपका समय बेहतरीन प्रारंभ हो रहा है । परिवार और मित्रों के बीच मौज शौक में समय बीतेगा । आवश्यक कार्यों में धन खर्च होगा ।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सुझाव -

प्रारंभिक अनुकूल समय में नए अवसरों को पहचानें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और रविवार से सामाजिक संपर्क बढ़ाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग - लाल

शुभ अंक - 1

6- कन्या राशि


कन्या राशि वालों का मंगलवार दोपहर तक का समय मन के मुताबिक नहीं रहेगा । आपको चाहिए कि लोगों के साथ संतुलित व्यवहार बनाए रखें। मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आने दें। क्रोध की स्थिति से दूर रहें। परिस्थितियां आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल रहने वाली हैं।

थोड़ा धैर्य आवश्यक होगा, क्योंकि

इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से आगे शनिवार तक समय आपके पक्ष में रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा और निवेश भी लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ होगा । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । समय का सदुपयोग करिए।

क्योंकि रविवार से समय थोड़ा विपरीत प्रभाव दिखाएगा । पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य का खयाल रखें ।

आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा ।

यात्रा लाभदायक नहीं होगी ।

गणपति अथर्वशीर्ष और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें ।

सुझाव -

सप्ताह की शुरुआत में धैर्य बनाए रखें। मध्य सप्ताह के अवसरों का पूरा लाभ लें और रविवार को बड़े निर्णय टालना ही बेहतर रहेगा।

शुभ रंग - हल्का हरा

शुभ अंक - 7

7- तुला राशि


तुला राशि वालों के लिए पहले दिन से गुरुवार शाम तक के समय में मन थोड़ा अशांत रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें और धैर्य रखें । नियमित योग आवश्यक होगा । चिंता का स्तर बढ़ सकता है। मन मुताबिक कार्य में रुकावट आएगी ।

थोड़ा धैर्य रखिए क्योंकि गुरुवार शाम के बाद से रविवार तक में पहले से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी । आप अच्छा महसूस करेंगे । मनोवांछित कार्य पूरा होने से उत्साह का वातावरण रहेगा ।

शुक्रवार के दिन देवी को खीर का भोग लगाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।

सुझाव -

प्रारंभिक दिनों में मानसिक संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक चिंता से बचें। गुरुवार के बाद मिले अनुकूल समय का उपयोग महत्वपूर्ण कार्यों में करें।

शुभ रंग - फिरोज़ी

शुभ अंक - 6

8- वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार दोपहर तक का समय मन के अनुसार रहेगा । काफी समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा।

जीवनसाथी के व्यापार में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और सुखद यात्रा होगी। इस अवधि का भरपूर उपयोग कर लें और कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें ।

क्योंकि

इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से आगे शनिवार तक यात्रा में सावधानी बरतें और धन का खर्च सोच समझ कर करें । मन में कामों के प्रति चिंता बनी रहेगी । स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी ।

स्थितियां रविवार से अनुकूल होने लगेंगी । कार्य व्यवसाय में अच्छा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा ।

काल भैरव और भगवान शिव की आराधना करें।

सुझाव/सावधानियां -

मध्य सप्ताह में जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। रविवार से मिले अवसरों का सही दिशा में उपयोग करें।

शुभ रंग - कत्थई

शुभ अंक - 9

9- धनु राशि


धनु राशि के जातकों को पहले दिन से ही अपने आवश्यक काम को करते रहना होगा।

क्योंकि आपका समय गुरुवार शाम तक अच्छा रहेगा । धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा ।

गुरुवार शाम के बाद से आगे रविवार तक में अधिक व्यय करने से बचें । मन में वांछित कार्यों के प्रति थोड़ी आशंका बनी रहेगी । लम्बी दूरी की यात्रा में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करें।

सुझाव -

प्रारंभिक अनुकूल समय का अधिकतम लाभ उठाएं। सप्ताह के अंत में खर्चों पर नियंत्रण रखें और यात्रा में सावधानी बरतें।

शुभ रंग - पीला

शुभ अंक - 1

10- मकर राशि


मकर राशि वालों के लिए मंगलवार दोपहर तक का समय ठीक नहीं जाएगा।

मन में बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

लंबी दूरी की यात्रा करते समय सावधान रहें।

नियमित योग जरूरी रहेगा। पेट दर्द बढ़ सकता है।

धैर्य और अध्यात्म से मानसिक परेशानियों से दूरी पाई जा सकती है। लेकिन मंगलवार दोपहर के बाद से शनिवार तक का समय शान-शौकत में बीतेगा। कार्य व्यापार में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा । नये सम्पर्क बनेंगे । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । समय का सदुपयोग करें और आलस्य छोड़ कर आवश्यक कामों को पूरा करें ।

रविवार से आवश्यक कार्य पूरा करने में अधिक समय और धन दोनों लगेगा । निवेश में जोखिम से बचें ।

ॐ श्रीं वात्सलाय नमः ।

मंत्र का नियमित जप करें।

सुझाव -

शुरुआती समय में धैर्य रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें। मध्य सप्ताह में मिले अवसरों को टालें नहीं और रविवार को निवेश से बचें।

शुभ रंग - हल्का नीला

शुभ अंक -5

11- कुंभ राशि


इस राशि वालों को पहले दिन से गुरुवार शाम तक के समय में जरूरी कामों को सावधानी पूर्वक करना होगा ।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सात्विक भोजन करें ।

जरूरत पड़ने पर बड़ों के मार्गदर्शन में रहें।

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कभी - कभी भ्रम और क्रोध की स्थिति उत्पन्न होगी ।

धैर्य और आध्यात्मिकता से आप मानसिक परेशानी का समाधान कर सकते हैं।

इसके बाद यानि गुरुवार शाम से आगे रविवार तक का समय आपके लिए पुनः अनुकूल शुरु हो जाएगा । पिछली परेशानियां दूर होंगी और व्यापार में वृद्धि होगी । सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

आपके लिए मंत्र है -

ॐ श्री उपेंद्राय अच्युताय नमः ।

सुझाव -

प्रारंभिक दिनों में निर्णय सोच-समझकर लें। गुरुवार के बाद का समय नई शुरुआत के लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग - बैगनी

शुभ अंक - 8

12- मीन राशि


आप के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा । प्रारंभिक दिन यानि सोमवार से मंगलवार दोपहर तक का समय पारिवारिक प्रतिष्ठा के लिए अच्छा रहेगा । कई दिनों से रूके हुए काम पूरे होंगे ।

यह समय पहले से काफी बेहतर जाएगा । पारिवारिक कार्य में रुचि रहेगी। अधिकतर आप आराम करेंगे। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन आपको समय का भरपूर उपयोग करना चाहिए । समय पर आवश्यक कार्यों को पूरा कर लें ।

निवेश में लाभ होगा। लेकिन इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से लेकर शनिवार तक मन के अनुसार काम नहीं होने के कारण चिंता बढ़ेगी । ऐसी स्थिति में धैर्य बना कर रखें । स्वास्थ्य पर ध्यान दें , विशेष रूप से मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना कर रखें ।

आध्यात्म का सहारा लें।

रविवार से आपका समय उपलब्धियों वाला प्रारंभ हो जाएगा । नए मित्र बनेंगे जो आगे काम आएंगे ।

भगवान विष्णु की आराधना करें और केले का दान करें।

सुझाव -

मध्य सप्ताह में धैर्य बनाए रखें और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। रविवार से मिले अवसरों को सकारात्मक दिशा में उपयोग करें।

शुभ रंग - गुलाबी

शुभ अंक - 3

अगला साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल को ।

तब तक स्वस्थ रहें - सुरक्षित रहें ।

शुभम् भवतु ।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

Dr. A.K. Pandey (Astro & Vastu), a highly rated Vedic astrologer and Vastu consultant from Pune, has over 36 years of experience in the field of astrology and Vastu Shastra. He is known for his in-depth astrological insights, accurate predictions, and practical Vastu guidance. In addition to his consultancy work, Dr. Pandey also writes astrology-related articles and weekly horoscope columns for Newstrack.com, sharing his expertise with a wide audience across India.

Next Story