Saptahik Rashifal 27 April to 2 May 2026: क्या कहते हैं - आपके ग्रह ?

Weekly Horoscope 27 April to 2 May 2026: 27 अप्रैल से 2 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। सभी 12 राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य, धन और संबंधों से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी पढ़ें और अपने सप्ताह की बेहतर योजना बनाएं।

Dr. A K Pandey Astrologer
Published on: 24 April 2026 7:27 PM IST (Updated on: 24 April 2026 7:48 PM IST)
Saptahik Rashifal 27 April to 2 May 2026
X

Saptahik Rashifal 27 April to 2 May 2026

Saptahik Rashifal 27 Aprail to 2 May 2026: इस सप्ताह ग्रहों का गोचर । सूर्य मेष राशि में । सिंह राशि में चंद्रमा । 28 को सुबह 03.35 से कन्या राशि में । तुला राशि में 30 को दोपहर 01.14 से । 2 मई को आधीरात 12.29 बजे से वृश्चिक राशि में । मंगल मीन में । बुध मीन में 30 को सुबह 6.55 से मेष बृहस्पति मिथुन में । शुक्र वृष में । शनि मीन में । राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में । जानते हैं , कैसा रहेगा ये सप्ताह आपकी राशि के लिए ।

1- मेष राशि


मेष राशि वालों को जरूरी काम के लिए पहले दिन धैर्य रखना होगा, क्योंकि सप्ताह का शुरुआती समय कुछ ठीक नहीं रहेगा।

अगर आप मेहनत करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

अन्यथा कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इसलिए व्यापार और कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

यात्रा करते समय सावधान रहें।

साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही नहीं बरतें । सिरदर्द बढ़ सकता है।

सावधान रहें, अच्छे लोगों की संगति में रहें।

थोड़ा सब्र करें, अनुकूल समय अगले दिन यानि मंगलवार ​​से रविवार तक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में प्रगति से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उपरोक्त दिनों में आपको समय का पूरा सदुपयोग करना चाहिए।

परंतु रविवार आधीरात से मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान कुछ बेचैनी रहेगी । भागदौड़ होगी लेकिन लाभ कम होगा ।

मंगल कवच का पाठ और हनुमान जी की आराधना करें।

शुभ रंग - नारंगी

शुभ अंक - 9

➤ सुझाव - महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार के बाद लेना अधिक शुभ रहेगा।

- सिरदर्द से बचने के लिए पर्याप्त जल सेवन और विश्राम करें।

2- वृष राशि


वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा।

अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भविष्य के कार्यों के प्रति मन में आशंका की स्थिति रहेगी। पहले दिन से गुरुवार दोपहर तक जरूरी काम को थोड़ा रोक कर रखें।

आपकी यात्रा व्यस्तता भरी रहेगी।

खानपान और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी । क्योंकि समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

गुरुवार को दोपहर से आगे रविवार तक आपका समय अनुकूल और मन के अनुसार शुरू हो रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों से सम्बंधित अनुकूल समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा ।

कार्य व्यवसाय में सफलता का समय रहेगा ।

लाभ के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।

शुभ रंग - इंडिगो

शुभ अंक - 6

➤ सुझाव - सप्ताह के मध्य तक बड़े निर्णय टालना बेहतर रहेगा।

- खानपान में संतुलन रखें, विशेषकर तैलीय भोजन से बचें।

3- मिथुन राशि


इस राशि के लोगों को पहले दिन यानि सोमवार तक के समय का पूरा सदुपयोग करना चाहिए और इस दौरान आवश्यक कार्यों को पूरा करना चाहिए। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

इसके बाद मंगलवार से रविवार तक का समय धैर्यपूर्वक व्यतीत करें । भारी भोजन से दूर रहें। योग आदि करके स्वस्थ रहें। प्रकृति के बीच रहें। तनाव की स्थिति नहीं होने दें ।

निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें।

अधिक चतुराई से किए गए कार्य में हानि भी हो सकती है। सेहत के प्रति भी सावधान रहें। मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है।

इसके बाद यानि रविवार आधीरात से समय आपके लिए बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा और लाभ के अवसर मिलेंगे ।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ रंग - समुद्री हरा

शुभ अंक - 5

➤ सुझाव - निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

- मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्राणायाम अपनाएं।

4- कर्क राशि


कर्क राशि वालों के लिए समय मिला जुला रहेगा । पहले दिन तक अपनी बातों और व्यवहार में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा । भ्रम और अप्रिय निर्णय से बचें ।

पारिवारिक उत्तरदायित्वों में धन खर्च होगा ।

इसके बाद मंगलवार से गुरुवार दोपहर तक का समय आपके लिए बेहतर रहेगा ।

तनावमुक्त रहेंगे और अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वृद्धि भी होगी।

आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

इस दौरान आप कुछ नया करना चाहेंगे।

गुरुवार दोपहर से रविवार तक परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करते समय थोड़ा सावधानी बरतें ।

लोगों से तालमेल जरूरी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

इस दौरान कुछ बेचैनी रहेगी। मन में भविष्य को लेकर अज्ञात भय बना रहेगा।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ रंग - भूरा

शुभ अंक - 2

➤ सुझाव - पारिवारिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लें।

- यात्रा के दौरान मौसम के अनुसार तैयारी रखें।

5- सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का समय मिलाजुला रहेगा।

सोमवार का समय परिजनों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा । भ्रमण करेंगे।

इसके बाद मंगलवार से गुरुवार दोपहर तक का समय कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। लोगों से अच्छा व्यवहार बना कर रखें साथ ही खान-पान में सादगी बरतें ।

गुरुवार दोपहर से रविवार के बीच नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय प्रगति का है । परिस्थितियाँ आपके पक्ष में हैं , अतः इसका सदुपयोग करें ।

नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर अवसर रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। और प्रसन्नता बढ़ेगी ।

लेकिन रविवार आधीरात से सेहत के प्रति भी थोड़ा सावधान रहें । बेचैनी बढ़ सकती है । मन उदास रहेगा । उदर कष्ट बढ़ सकता है।

सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ रंग - हल्का लाल

शुभ अंक - 1

➤ सुझाव - गुरुवार के बाद का समय करियर के लिए विशेष उपयोगी है।

- पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए हल्का भोजन करें।

6- कन्या राशि


कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पहले दिन का समय परेशानियों से भरा रहेगा। कड़ी मेहनत के बावजूद काम समय पर नहीं होने से तनाव बढ़ेगा।

थोड़ा धैर्य जरूरी होगा ।

मंगलवार से गुरुवार दोपहर तक का समय आपको आराम देगा। परिवार में शुभ कार्यों से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। समय अच्छा रहेगा । इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम में रुचि बढ़ेगी और नए लोगों से मित्रता भी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा ।

दैवीय कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा, इसलिए समय का सदुपयोग करें और लंबित कार्यों को पूरा करें।

इसके बाद यानि गुरुवार दोपहर से रविवार के बीच खर्च में मामूली बढ़ोतरी होगी । मन उदास रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें।

बातचीत और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

रविवार आधीरात से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा । बहुत दिनों से लंबित मामलों का समाधान मिलेगा ।

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ रंग - आसमानी नीला

शुभ अंक - 8

➤ सुझाव - मंगलवार से गुरुवार तक के समय का अधिकतम उपयोग करें।

- खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

7- तुला राशि


सप्ताह का अधिकांश समय आपके मन के अनुसार ही गुजरेगा।

समय अच्छा चल रहा है जो पहले दिन तक रहेगा। इस बीच पुरानी परेशानी दूर होंगी और लाभ भी होने लगेगा । छोटा निवेश लाभदायक हो सकता है। आप जहां भी काम करेंगे, वहां लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा । प्रमोशन हो सकता है । आय में वृद्धि का समय है ।

मंगलवार से गुरुवार दोपहर के बीच अपना धन सोच-समझकर खर्च करें। सेहत पर ध्यान दें । पैरों में दर्द हो सकता है । यात्रा में कोई विशेष लाभ नहीं होगा ।

गुरुवार दोपहर से रविवार तक का समय उत्तम रहेगा । परिवार के बीच समय व्यतीत होगा , और बेहतर महसूस करेंगे।

लेकिन आपके लिए अच्छा व्यवहार बनाए रखना और स्वस्थ आहार लेना आवश्यक होगा ।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें और खीर का प्रसाद चढ़ाएं ।

शुभ रंग - फिरोज़ी

शुभ अंक - 6

➤ सुझाव - सप्ताह के शुरुआत में निवेश करना लाभकारी हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर करें।

- पैरों के दर्द से बचने के लिए नियमित हल्का व्यायाम करें।

8- वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए पहले दिन से गुरुवार दोपहर तक महत्वपूर्ण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।

क्योंकि यह समय आपके लिए सबसे अच्छा समय है। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं । समय आपके लिए अनुकूल रहेगा । बाहर के लोगों से भी संपर्क बढ़ेगा ।

गुरुवार दोपहर से लेकर रविवार के बीच लम्बी दूरी की यात्रा और अधिक धन व्यय करने में सावधानी बरतें । समय पर भोजन करें । इस बीच सफलता के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ सकती है।

लेकिन रविवार आधीरात से समय आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहने से प्रसन्नता बढ़ेगी । किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा ।

हनुमान जी की आराधना करें।

शुभ रंग - हल्का लाल

शुभ अंक - 9

➤ सुझाव - सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में नए कार्य शुरू करना शुभ रहेगा।

- अनावश्यक खर्च और लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश करें।

9- धनु राशि


सप्ताह का पहला दिन यानि सोमवार तक आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए स्वयं पर भी ध्यान दें।

जरूरी काम जल्दबाजी में नहीं बल्कि धैर्य से करें । पैसा सोच-समझकर खर्च करें । इस दौरान निवेश से दूर रहें ।

धैर्य रखें क्योंकि आगे मंगलवार से आगे रविवार तक सप्ताह का पूरा समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा और व्यवसायियों को कार्य व्यवसाय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मित्रों से भी लाभ होगा। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। अच्छे और मिलनसार लोगों से मुलाकात होगी।

लेकिन रविवार आधीरात बाद से यात्रा करते समय कुछ सावधानी बरतना आवश्यक होगा। कड़ी मेहनत के बावजूद काम समय पर नहीं होने से तनाव बढ़ेगा।

भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग - गुलाबी

शुभ अंक - 1

➤ सुझाव - सप्ताह के मध्य से नए कार्यों की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा।

- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

10- मकर राशि


इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अधिकांश भाग काफी मेहनत भरा रहेगा ।

पहले दिन से गुरुवार दोपहर तक परिस्थितियाँ आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं । नए काम में जल्दबाजी न करें । यात्रा करते समय सावधान रहें। सेहत पर ध्यान दें । भ्रम, क्रोध और चिड़चिड़ेपन से दूर रहें ।

गुरुवार दोपहर से रविवार तक का पूरा समय मन के अनुकूल रहने से सुख के साथ- साथ , कार्य व्यवसाय में भी अनुकूल वृद्धि होगी । लोगों से मेलजोल बढ़ेगा । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

भगवान शिव की आराधना लाभदायी रहेगी।

शुभ रंग - हल्का हरा

शुभ अंक - 6

➤ सुझाव - सप्ताह के प्रारंभ में संयम और धैर्य बनाए रखें।

- गुरुवार के बाद का समय महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयोग करें।

11- कुंभ राशि


कुंभ राशि वालों के लिए पहले दिन तक का समय काफी अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करें और आवश्यक कार्यों को पूरा करें । यह समय प्रतिष्ठा, धन और व्यापार में वृद्धि का है ।

आगे आपको मंगलवार से रविवार के बीच दिनचर्या को संतुलित रखना होगा। अधिक प्रयास से ही परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं ।

समय थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा । सेहत पर ध्यान दें । जरूरत हो तो योग और अध्यात्म का सहारा लें । यात्रा के दौरान ख़र्चों में सावधानी बरतें। क्रोध और भ्रम से बचें।

रविवार आधीरात से आपका समय अनुकूल रहेगा । रूके हुए कार्य तेजी के साथ सम्पन्न होंगे । आपका सम्मान भी बढ़ेगा । यात्रा में सफलता मिलेगी ।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ रंग - नीला

शुभ अंक - 8

➤ सुझाव - दिनचर्या को संतुलित रखना आपके लिए इस सप्ताह सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

- योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम करें।

12- मीन राशि


मीन राशि वालों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। लाभ का समय पहले दिन यानि सोमवार से गुरुवार दोपहर तक के बीच रहेगा।

इस दौरान व्यापार या नौकरीपेशा जातकों को कर्मचारियों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए । आप अपनी मेहनत और व्यक्तित्व के बल पर सफल भी होंगे। अत्यधिक भावुकता से बचें । सुख के साधनों में धन खर्च हो सकता है ।

बाहरी संपर्क लाभदायक और अनुकूल रहेंगे । दैव कृपा से परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी ।

गुरुवार दोपहर से रविवार के बीच किसी पर भी हद से ज्यादा भरोसा करने से पहले धैर्य रखें । स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मन के कार्य की सफलता के प्रति संदेह बना रहेगा ।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग - पीला

शुभ अंक - 3

➤ सुझाव -

प्रारंभिक दिनों में महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने का प्रयास करें । किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से पहले सोच-विचार करें।

अगला साप्ताहिक राशिफल - 3 मई को ।

तब तक स्वस्थ रहिए - सुरक्षित रहिए ।

शुभम् भवतु ।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

Dr. A.K. Pandey (Astro & Vastu), a highly rated Vedic astrologer and Vastu consultant from Pune, has over 36 years of experience in the field of astrology and Vastu Shastra. He is known for his in-depth astrological insights, accurate predictions, and practical Vastu guidance. In addition to his consultancy work, Dr. Pandey also writes astrology-related articles and weekly horoscope columns for Newstrack.com, sharing his expertise with a wide audience across India.

Next Story