TRENDING TAGS :
क्या कहते हैं - आपके ग्रह 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026
Weekly Horoscope : 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। जानिए सभी 12 राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी, उपाय और शुभ अंक।
Weekly Horoscope (Image Credit-Social Media)
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर ।
सूर्य मीन राशि में।
सिंह राशि में चंद्रमा।
31 को रात्रि 9.32 से कन्या राशि में।
तुला राशि में 3 को सुबह 6.28 से ।
5 को शाम 5.27 से वृश्चिक राशि में ।
कुंभ में मंगल और बुध ।
बृहस्पति मिथुन र्में ।
शुक्र मेष में ।
शनि मीन में ।
राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में ।
गोचर के अनुसार आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह ।
1- मेष राशि
मेष राशि वालों को जरूरी काम के लिए धैर्य रखना होगा, क्योंकि सप्ताह का शुरुआती समय कुछ ठीक नहीं रहेगा।
अगर आप मेहनत करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
पहले दो दिन यानी सोमवार से मंगलवार तक कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। इसलिए व्यापार और कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
यात्रा करते समय सावधान रहें।
और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सिरदर्द बढ़ सकता है।
सावधान रहें, अच्छे लोगों की संगति में रहें।
थोड़ा सब्र करें, अनुकूल समय बुधवार से रविवार शाम तक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में प्रगति से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परंतु रविवार शाम के बाद से मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है।
उपाय - मंगल कवच का पाठ करें या हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ अंक - 9
शुभ रत्न - मूंगा
सावधानियां - जल्दबाजी और क्रोध से बचें, वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
2- वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए सप्ताह के आधे से अधिक समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा।
अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
भविष्य के कार्यों के प्रति मन में आशंका की स्थिति रहेगी।
पहले दिन से गुरुवार तक जरूरी काम को थोड़ा रोक कर रखें।
आपकी यात्रा व्यस्त रहेगी।
खानपान और सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
शुक्रवार से सप्ताहांत तक आपका समय अनुकूल रहेगा।
रुके हुए कार्य पूरा होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
उपाय - मां दुर्गा की आराधना करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रत्न - हीरा या सफेद पुखराज
सावधानियां - अधिक खर्च और अनियमित दिनचर्या से बचें।
3- मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को पहले दो दिन यानी सोमवार से मंगलवार तक समय का पूरा सदुपयोग करना चाहिए।
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रुका हुआ कार्य पूरा होगा।
इसके बाद बुधवार से रविवार सायंकाल तक का समय धैर्यपूर्वक व्यतीत करें।
भारी भोजन से दूर रहें। योग करें और तनाव से बचें।
निवेश सोच-समझकर करें।
अधिक चतुराई से किया गया कार्य नुकसान दे सकता है।
मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है।
रविवार सायंकाल बाद से समय बेहतर रहेगा।
उपाय - गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रत्न - पन्ना
सावधानियां - गलत निवेश और मानसिक तनाव से बचें।
4- कर्क राशि
पहले दो दिन यानी मंगलवार तक व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।
पारिवारिक जिम्मेदारियों में धन खर्च होगा।
बुधवार से गुरुवार तक समय बेहतर रहेगा।
अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, व्यापार में वृद्धि होगी।
शुक्रवार से रविवार तक परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
यात्रा में सावधानी रखें।
क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मन में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय - भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ अंक - 2
शुभ रत्न - मोती
सावधानियां - भावुकता और गुस्से से बचें, खर्च पर नियंत्रण रखें।
5- सिंह राशि
सप्ताह का समय मिलाजुला रहेगा।
पहले दिन से मंगलवार तक समय आनंद और परिवार के साथ बीतेगा।
बुधवार से गुरुवार तक परेशानियां आ सकती हैं।
खान-पान में सादगी रखें।
शुक्रवार से रविवार तक समय प्रगति का रहेगा।
नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।
मान-सम्मान बढ़ेगा।
रविवार शाम के बाद स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
उपाय - सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ अंक - 1
शुभ रत्न - माणिक्य
सावधानियां - अहंकार से बचें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
6- कन्या राशि
सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
सोमवार से मंगलवार तक परेशानियां रहेंगी।
कड़ी मेहनत के बावजूद कार्यों में देरी से तनाव बढ़ेगा।
मंगलवार के बाद से गुरुवार तक समय अच्छा रहेगा।
मान-सम्मान बढ़ेगा, नए लोगों से संपर्क होगा।
राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
शुक्रवार से रविवार तक खर्च बढ़ सकता है।
मन उदास रहेगा।
यात्रा में सावधानी रखें।
रविवार सायंकाल बाद से समय बेहतर रहेगा।
उपाय - गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ अंक - 5
शुभ रत्न - पन्ना
सावधानियां - नकारात्मक सोच और अधिक चिंता से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें।
7- तुला राशि
सप्ताह का अधिकांश समय आपके मन के अनुसार ही गुजरेगा।
पहले दिन से मंगलवार के बीच पुरानी परेशानी दूर होंगी और लाभ भी होने लगेगा। छोटा निवेश लाभदायक हो सकता है। आप जहां भी काम करेंगे, वहां लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रमोशन हो सकता है। आय में वृद्धि का समय है।
बुधवार से गुरुवार के बीच अपना पैसा सोच-समझकर खर्च करें। सेहत पर ध्यान दें। पैरों में दर्द हो सकता है। यात्रा में कोई विशेष लाभ नहीं होगा।
शुक्रवार से रविवार सायंकाल के बीच का समय उत्तम रहेगा। परिवार के बीच समय व्यतीत होगा और बेहतर महसूस करेंगे।
रविवार सायंकाल बाद से अच्छा व्यवहार बनाए रखना और स्वस्थ आहार लेना आवश्यक होगा।
उपाय - शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें और खीर का प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ अंक - 6
शुभ रत्न - हीरा
सावधानियां - अनावश्यक खर्च और लापरवाही से बचें।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए पहले दिन से गुरुवार तक महत्वपूर्ण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।
क्योंकि यह समय आपके लिए सबसे अच्छा समय है। नया काम शुरू कर सकते हैं। समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बाहर के लोगों से भी संपर्क बढ़ेगा।
शुक्रवार से रविवार सायंकाल के बीच यात्रा और पैसे खर्च करने में सावधानी बरतें। समय पर भोजन करें। इस बीच सफलता के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ सकती है।
लेकिन रविवार शाम से समय आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय - हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ अंक - 9
शुभ रत्न - मूंगा
सावधानियां - गुस्से और जल्दबाजी से बचें, धन के मामलों में सतर्क रहें।
9- धनु राशि
पहले दो दिन यानी मंगलवार तक आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए स्वयं पर भी ध्यान दें।
आवश्यक काम जल्दबाजी में नहीं बल्कि धैर्य से करें। पैसा सोच-समझकर खर्च करें। इस दौरान निवेश से दूर रहें।
बुधवार से रविवार शाम तक सप्ताह का पूरा समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा और व्यवसायियों को प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मित्रों से लाभ होगा। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी।
लेकिन रविवार शाम के बाद यात्रा करते समय सावधानी बरतें। कड़ी मेहनत के बावजूद काम समय पर नहीं होने से तनाव बढ़ेगा।
उपाय - भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ अंक - 3
शुभ रत्न - पुखराज
सावधानियां - निवेश में जल्दबाजी न करें, समय प्रबंधन रखें।
10- मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अधिकांश भाग काफी मेहनत भरा रहेगा।
पहले दिन से गुरुवार तक परिस्थितियाँ आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। नए काम में जल्दबाजी न करें। यात्रा करते समय सावधान रहें। सेहत पर ध्यान दें। भ्रम, क्रोध और चिड़चिड़ेपन से दूर रहें।
शुक्रवार से रविवार तक समय अनुकूल रहेगा। मन के अनुसार कार्य होंगे और व्यवसाय में वृद्धि होगी। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
उपाय - भगवान शिव की आराधना लाभदायी रहेगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रत्न - नीलम
सावधानियां - नकारात्मक सोच और जोखिम भरे निर्णयों से बचें।
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए पहले दो दिन यानी मंगलवार तक काफी अच्छे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें और आवश्यक कार्यों को पूरा करें। यह समय प्रतिष्ठा, धन और व्यापार में वृद्धि का है।
बुधवार से रविवार शाम के बीच दिनचर्या संतुलित रखें। थोड़े प्रयास से परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं।
समय थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव दिखा सकता है। सेहत पर ध्यान दें। योग और अध्यात्म का सहारा लें। यात्रा के दौरान खर्च में सावधानी रखें। क्रोध और भ्रम से बचें।
रविवार सायंकाल बाद से समय अनुकूल रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय - भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ अंक - 4
शुभ रत्न - गोमेद
सावधानियां - मानसिक तनाव और अनियंत्रित खर्च से बचें।
12- मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। पहले दिन से गुरुवार तक लाभ का समय रहेगा।
व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। कर्मचारियों पर विश्वास बनाए रखें। मेहनत से सफलता मिलेगी।
अत्यधिक भावुकता से बचें। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। बाहरी संपर्क लाभदायक रहेंगे। परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी।
शुक्रवार से रविवार के बीच किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें। स्थान परिवर्तन संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन के अनुसार कार्य न होने से निराशा बढ़ सकती है।
समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।
उपाय - भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ अंक - 7
शुभ रत्न - पुखराज
सावधानियां - अधिक विश्वास और भावुक निर्णय से बचें।
अगला साप्ताहिक राशिफल 6 अप्रैल को।
तब तक स्वस्थ रहिए - सुरक्षित रहिए।
शुभम् भवतु।
डॉ. ए. के. पाण्डेय


