Weekly Horoscope April 2026: क्या कहते हैं - आपके ग्रह 6 से 12 अप्रैल 2026

Weekly Horoscope April 2026: 6 से 12 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, ग्रहों की चाल, शुभ अंक, रत्न और उपाय जानिए विस्तार से।

Dr. A K Pandey Astrologer
Published on: 3 April 2026 7:48 PM IST
Weekly Horoscope April 2026
X

Weekly Horoscope April 2026 (Image Credit-Social Media)

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर -

सूर्य मीन में।

चंद्रमा वृश्चिक राशि में।

8 को सुबह 5.53 से धनु राशि में।

11 को दोपहर 11.42 से मकर में।

10 को शाम 6.03 से कुंभ में।

मंगल मीन में।

बुध कुंभ में, 11 को आधीरात 1.20 से मीन में।

बृहस्पति मिथुन में।

शुक्र मेष में।

शनि मीन में।

राहु कुंभ में और केतु सिंह में।

जानते हैं आपके लिए क्या कहते हैं, ये ग्रह -

1- मेष राशि


मेष राशि के जातकों के लिए समय अब विपरीत प्रारंभ हो रहा है। अतः आवश्यक कार्यों में सावधानी बरतें। ऐसा समय पहले दिन से लेकर शुक्रवार सायंकाल तक रहेगा। अनुकूल काम नहीं होने से मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विरोधी कुछ सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा में व्यय होगा।

लेकिन परिश्रम के अनुपात में लाभ कम होगा।

शुक्रवार शाम बाद से आगे रविवार तक आपका समय अच्छा रहेगा, जो मन के मुताबिक लाभकारी सिद्ध होगा। समय का उपयोग करिए। कार्य स्थल पर प्रशंसा होगी और आय के नये स्रोत भी बनेंगे।

हनुमानजी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें।

शुभ अंक - 9, 3

शुभ रत्न - मूंगा (Coral)

सुझाव -

निर्णय सोच-समझकर लें। लाल रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।

2 - वृष राशि


वृष राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का समय चल रहा है। ऐसा मंगलवार तक रहेगा।

थोड़ा धैर्य रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखिए। यह समय समस्याओं के समाधान का है। शत्रुओं का नाश होगा। मान-सम्मान के साथ-साथ कार्य व्यवसाय में भी वृद्धि होगी।

इस समय का सदुपयोग करें क्योंकि बुधवार से रविवार तक थोड़ा तनाव रह सकता है। यात्रा में खर्च अधिक होगा। जरूरी कामों में सावधानी बरतें। योग और आध्यात्म का सहारा लेना उचित होगा।

माता लक्ष्मी की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

शुभ अंक - 6, 2

शुभ रत्न - हीरा या ओपल

सुझाव -

सफेद रंग का प्रयोग करें और आर्थिक निर्णय सावधानी से लें।

3- मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए पहले दिन से शुक्रवार शाम तक का समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। विरोधी वर्ग परास्त होगा। नये कार्य की योजना बनेगी।

शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य व्यवसाय में रुचि लेंगे। बाहर की यात्रा की योजना बनेगी।

लेकिन शुक्रवार शाम से आगे रविवार तक कामों में मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। आवश्यक काम सावधानी पूर्वक करें। अधिक निवेश सोच समझ कर करें।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, लाभ होगा।

शुभ अंक - 5, 1

शुभ रत्न - पन्ना (Emerald)

सुझाव -

बुधवार को हरे रंग का प्रयोग करें। निवेश में सावधानी रखें।

4- कर्क राशि


कर्क राशि वालों के लिए पहले दो दिन तक ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण जरूरी कामों में अवरोध आने से मन में खिन्नता आएगी। भविष्य को लेकर चिंता और क्रोध की स्थिति बन सकती है।

सेहत का ध्यान रखें और धैर्य रखें।

इसके बाद बुधवार से रविवार तक अनुकूल समय की शुरुआत होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य स्थल का वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।

भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।

शुभ अंक - 2, 7

शुभ रत्न - मोती (Pearl)

सुझाव -

जल से जुड़े उपाय करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

5- सिंह राशि


सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पहले दिन से शुक्रवार सायंकाल तक घर के कार्यों में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

थोड़ा मानसिक तनाव और अज्ञात भय रह सकता है।

शुक्रवार शाम के बाद से रविवार तक समय अनुकूल रहेगा। अच्छे कार्य होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। नए कार्य की योजना बनेगी।

भगवान विष्णु की आराधना करें और आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ अंक - 1, 5

शुभ रत्न - माणिक (Ruby)

सुझाव -

रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें। आत्मविश्वास बनाए रखें।

6- कन्या राशि


कन्या राशि वालों के लिए पहले दो दिन का समय अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

लेकिन बुधवार से रविवार तक समय थोड़ा विपरीत रहेगा। कामों में रुकावट आएगी। मन उदास रहेगा। अपने और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, लाभ होगा।

शुभ अंक - 5, 8

शुभ रत्न - पन्ना (Emerald)

सुझाव -

कार्य व्यवस्थित रखें । हरे रंग का प्रयोग लाभकारी रहेगा।

7- तुला राशि


तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा।

पहले दो दिन के समय में आपको चाहिए कि लोगों के साथ मधुर सम्बन्ध बना कर रखें। मौसम के अनुसार भोजन सुपाच्य लें।

बुधवार से शुक्रवार शाम तक समय बहुत अच्छा है। बाहरी संपर्कों से लाभ और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मनोरंजन के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। नए कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

इसके बाद यानि शुक्रवार सायंकाल से रविवार के बीच परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। समय थोड़ा प्रतिकूल जाएगा। आवश्यक कामों को सावधानी से पूरा करें।

मां दुर्गा की आराधना लाभकारी रहेगी।

शुभ अंक - 6, 9

शुभ रत्न - हीरा या ओपल

सुझाव -

संतुलित व्यवहार रखें। विवादों से दूर रहें और सफेद रंग का प्रयोग करें।

8- वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पहले दो दिन का समय बेहतरीन और लाभ का रहेगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे।

बुधवार से शुक्रवार शाम के बीच खान-पान स्वास्थ्य के अनुरूप करें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। कामों में जल्दबाजी नहीं करें।

शुक्रवार शाम से रविवार तक का समय लाभकारी रहेगा। आपके काम की सराहना होगी। मन के अनुकूल समाचार मिलेंगे। प्रतिद्वंद्वियों पर प्रभावी रहेंगे। पुराने काम पूरे होंगे।

हनुमानजी की आराधना करें।

शुभ अंक - 9, 1

शुभ रत्न - मूंगा (Coral)

सुझाव -

धैर्य रखें। योग और ध्यान का सहारा लें। निर्णय सोच-समझकर करें।

9- धनु राशि


धनु राशि के जातकों के लिए पहले दो दिन का समय काफी व्यस्त रहेगा। समय पर काम नहीं हो पाने के कारण तनाव बढ़ सकता है। खर्च अधिक होगा और लाभ कम।

बुधवार से शुक्रवार तक का समय अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संपर्क लाभ देंगे।

शुक्रवार शाम से रविवार तक समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। व्यवहार में संयम रखें। खान-पान पर ध्यान दें। योजना बनाकर कार्य करें।

भगवान शिव का ध्यान करें।

शुभ अंक - 3, 7

शुभ रत्न - पुखराज (Yellow Sapphire)

सुझाव -

जल्दबाजी से बचें। गुरुवार के दिन पीले रंग का प्रयोग करें।

10- मकर राशि


मकर राशि वालों के लिए पहले दो दिन व्यापार में वृद्धि का समय रहेगा। नई जिम्मेदारियां आएंगी। कार्य स्थल का वातावरण अनुकूल रहेगा।

बुधवार से शुक्रवार तक परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतें। खर्च पर नियंत्रण रखें। मन में भ्रम बना रह सकता है।

शुक्रवार शाम से रविवार तक समय अनुकूल हो जाएगा। परेशानियां दूर होंगी और मन प्रसन्न रहेगा।

भगवान शिव की साधना करें।

शुभ अंक - 8, 4

शुभ रत्न - नीलम (Blue Sapphire)

सुझाव -

अनुशासन बनाए रखें। काले या गहरे नीले रंग का प्रयोग लाभकारी रहेगा।

11- कुंभ राशि


कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। सोमवार से शुक्रवार सायंकाल तक कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। नए संपर्क लाभ देंगे।

शुक्रवार सायंकाल के बाद से रविवार तक समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। यात्रा और खर्च बढ़ सकता है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।

भगवान शिव का ध्यान करें।

शुभ अंक - 8, 6

शुभ रत्न - नीलम

सुझाव -

योजना बनाकर कार्य करें। धैर्य रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।

12- मीन राशि


मीन राशि वालों के लिए पहले दो दिन का समय अनुकूल नहीं रहेगा। कार्य अधिक होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी रखें।

बुधवार से रविवार तक समय अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ अंक - 3, 9

शुभ रत्न - पुखराज

सुझाव -

धैर्य रखें। आध्यात्म और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।

अगला साप्ताहिक राशिफल - 13 अप्रैल को

तब तक

स्वस्थ रहें - सुरक्षित रहें।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

Dr. A.K. Pandey (Astro & Vastu), a highly rated Vedic astrologer and Vastu consultant from Pune, has over 36 years of experience in the field of astrology and Vastu Shastra. He is known for his in-depth astrological insights, accurate predictions, and practical Vastu guidance. In addition to his consultancy work, Dr. Pandey also writes astrology-related articles and weekly horoscope columns for Newstrack.com, sharing his expertise with a wide audience across India.

Next Story