Kolkata Doctor Rape Case: आरोपी संजय रॉय की मां ने कहा 'बेटे को फंसाया गया, इस घटना में...,'

Kolkata Doctor Rape Murder Case: आरोपी की मां मालती रॉय ने कहा कि जो भी इस घटना के जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक संजय रॉय वालंटियर था जो अक्सर सरकारी अस्पताल का दौरा करता रहता था।

Durgesh Sharma
Published on: 23 Aug 2024 7:49 PM IST (Updated on: 23 Aug 2024 7:51 PM IST)
Kolkata Doctor Rape Murder Case
X

Kolkata Doctor Rape Murder Case (Pic:Social Media)

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में सीबीआई की जांच तेजी से जारी है। जबकि मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय बताया जा रहा है। वहीं आरोपी की मां ने उस पर लगे आरोपों को मानने से इनकार किया है। संजय राय की मां ने कहा कि बेटे को फंसाया गया है और इस घटना में कई लोग जुड़े थे। मीडिया से बात करते हुए आरोपी की मां मालती रॉय ने कहा कि जो भी इस घटना के जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक संजय रॉय वालंटियर था जो अक्सर सरकारी अस्पताल का दौरा करता रहता था। फिलहाल इस ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं महिला डॉक्टर के पिता ने भी संदेह जाहिर किया है कि घटना में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। उनका अनुमान है कि संजय रॉय को बलि का बकरा बनाया गया है, जबिक इसमें कई अन्य लोग शामिल है।

बेटे का व्यवहार मेरे साथ अच्छा रहा – संजय रॉय की मां

आरोपी संजय रॉय की मां कहा कि उनका बेटा कोलकाता के भवानीपुर में मामूली से घर में रहता है। वह बीते कई दिनों से पुलिस बैरक में अपना समय व्यतीत कर रहा था। मालती रॉय ने बतया कि, 'बेटे का व्यवहार मेरे साथ ठीक रहा है। पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसी पर थी। आरोपी अक्सर कोलकाता पुलिस की स्टिकर लगी बाइक से घूमता था। वह केपी वाली टी-शर्ट पहनकर भी घूमता था। वह पुलिस बैरक में ही रूकता था। लोगों ने बताया कि वह अस्पताल के अंदर काम करता था। वह बेड रिजर्व करने, रोग संबंधी जांच की व्यवस्था करने और अन्य सेवाएं देने के नाम पर मरीजों के परिजनों से रिश्वत वसूलता था।

यदि उसने ऐसा किया तो उसे मिलनी चाहिए सजा- बहन

आरोपी संजय रॉय की घर में 4 बहनें हैं। उसकी सबसे बड़ी बहन कहा कि मेरी शादी का परिवार वालों ने विरोध किया था। इस वजह से मैं बीते 17 वर्षों से मां और भाई से नहीं मिली। मुझे सच में इस बात की हैरानी है कि मेरा भाई बड़ा होकर ऐसा बन गया। लेकिन मुझे विश्वास है कि वह ऐसा कोई अपराध नहीं किया होगा। आगे उन्होंने बताया कि मुझे इस संबंध में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं अभी तक सदमे में हूं। मुझे कुछ सूझ नहीं आ रहा है। यदि उसने इस तरह की घटना किया है, तो उसे कानून के मुताबिक दंड जरूर मिलना चाहिए।

संजय राय सहित पांच लोगों के खिलाफ पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी शुरू

महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में कोलकाता की एक कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 14 दिन के लिए बढ़ा दी। उसे 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के आरोप में 9 अगस्त की शाम को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को आज मध्य कोलकाता में सियालदह अदालत में पेश किया गया। इस बीच, सीबीआई ने संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बर्खास्त प्रिंसिपल संदीप घोष और अस्पताल के 5 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

Durgesh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Durgesh Sharma

Next Story