LPG Booking Rules in Hindi: रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के बाद जानें क्या है सरकार की गाइडलाइन

LPG Gas Booking Rules: रसोई गैसे की कीमतें बढ़ने के बाद सरकार की गाइडलाइन को लेकर खबरों की बाढ़ से लोग परेशान हैं। सरकार ने अपनी गाइडलाइन में सिर्फ इस बात पर जोर दिया है पैनिक न हों, आनलाइन बुकिंग को वरीयता दें।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 7 Jun 2026 3:18 PM IST
LPG Gas Booking Rules
X

LPG Gas Booking Rules (Social Media).jpg

LPG Booking Rules in Hindi: रसोई गैस के दामों में 29 रुपये की वृद्धि के बाद मीडिया में आ रही तमाम जानकारियों की बाढ़ से एक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने रसोई गैस को लेकर कोई नई गाइडलाइन जारी कर दी है तो हम यहां स्पष्ट कर दें कि सरकार ने आज 7 जून को कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की है बल्कि पहले से जारी गाइडलाइन को थोड़ा जोर देकर जिसे सख्ती से भी कह सकते हैं दोहराया है।

वास्तविकता यह है कि देशभर में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों की महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि 7 जून 2026 से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है। इस घोषणा का एलान होने के बाद लगभग सभी घरों में इस विषय पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। घरों की हाउस मैनेजर यानी व्यवस्था मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाओं ने इसे एक बड़े झटके के रूप में लिया है क्योंकि उनके विभाग के रसोई बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी के बाद हर आदमी सोशल मीडिया पर इस से सम्बंधित खबरों को लगातार सर्च कर रहा है। जिससे वह थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा है उसे लग रहा है सरकार ने उसके हाथ पैर बांधने की कोशिश की है।

वास्तविकता यह है कि सरकार और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से एजेंसी कार्यालयों पर भीड़ न लगाएं। जिससे पैनिक क्रिएट हो।

सरकार ने जारी की नई सलाह

सरकार ने भी उपभोक्ताओं को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

जिसमें कहा गया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें। अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। गैस एजेंसी जाने के बजाय ऑनलाइन बुकिंग करें। जहां संभव हो PNG, इंडक्शन या इलेक्ट्रिक कुकिंग का उपयोग करें। ऊर्जा संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

सरकार ने पूर्व में बदले गए गैस बुकिंग के नियमों को भी दोहराया है जिसमें कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता अब 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 45 दिन कर दी गई है। पहले यह अवधि केवल 21 दिन थी।

गैस एजेंसी के आनलाइन बुकिंग के आसान तरीके

आज के समय में उपभोक्ता फोन कॉल, व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं तो फिर इनका इस्तेमाल क्यों न हो। इसके लिए सरकार ने विस्तृत सूची दी है जहां दिये गए निर्देशों का पालन कर आप गैस बुक कर सकते हैं

इंडेन गैस (Indane Gas)

• IVRS नंबर: 7718955555

• मिस्ड कॉल: 84549 55555

• व्हाट्सएप: 75888 88824 पर "REFILL" भेजें

• IndianOil ONE App और Indane वेबसाइट से भी बुकिंग कर सकते हैं।

भारत गैस (Bharat Gas)

• IVRS नंबर: 7715012345

• SMS: "LPG" लिखकर 7715012345 पर भेजें

• व्हाट्सएप: 1800 22 4344 पर "Hi" भेजें

• BharatGas App, UMANG, Paytm और PhonePe से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

एचपी गैस (HP Gas)

• IVRS नंबर: 8888823456

• मिस्ड कॉल: 94936 02222

• व्हाट्सएप: 92222 01122 पर "Hi" भेजें

• HP Pay App, UMANG, myHPGas, Paytm और Amazon के जरिए भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story