TRENDING TAGS :
Petrol Diesel Price Today 1 June 2026: फिर चढ़ा कच्चा तेल, लेकिन राहत बरकरार! जानिए आज का रेट
Petrol Diesel Price Today 1 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद 1 जून 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट
Petrol Diesel Price Today 1 June 2026
Petrol Diesel Price Today 1 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई को लेकर बनी चिंता अभी खत्म नहीं हुई है, जिसके कारण सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 92.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 89 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है। लेकिन उपभोक्ताओं पर पहले से बढ़ी कीमतों का असर जारी है। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तेल कंपनियां 11 दिनों के भीतर चार बार पेट्रोल और डीजल महंगा कर चुकी हैं।
15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई। फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया। इन चार चरणों की बढ़ोतरी के बाद देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंच गया है।
1 जून 2026: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें
शहर| पेट्रोल (रु./लीटर)| डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली| 102.12| 95.20
कोलकाता| 113.51| 99.82
मुंबई| 111.21| 97.83
चेन्नई| 107.77| 99.55
नोएडा| 102.12| 97.56
चंडीगढ़| 101.51| 89.47
लखनऊ| 101.89| 95.36
पटना| 113.37| 99.36
रांची| 105.26| 100.49
भोपाल| 114.57| 99.64
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में घरेलू ईंधन कीमतों को प्रभावित कर सकता है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल लगभग 50 फीसदी तक महंगा हो चुका है। इसके चलते भारतीय तेल कंपनियों पर दबाव बना हुआ है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, कीमतों में चार चरणों की बढ़ोतरी के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल की बिक्री पर प्रतिदिन लगभग 750 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। हालांकि यह नुकसान पहले करीब 1,000 करोड़ रुपये प्रतिदिन बताया गया था।
उपभोक्ता रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल अपने ग्राहकों को मोबाइल संदेश के माध्यम से ताजा दरों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। अब देशभर के वाहन चालकों की नजर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार पर टिकी हुई है। यदि क्रूड ऑयल में तेजी जारी रहती है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर फिर दबाव बढ़ सकता है।
ऐसे जानें अपने शहर का ताजा रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक 9223112222 और एचपीसीएल ग्राहक HPPRICE के साथ शहर का कोड 9222201122 पर भेजकर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं।


