Sona Chandi Rate Today 1 June 2026: सोना सस्ता या महंगा? जानिए आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का भाव

Sona Chandi Rate Today 1 June 2026: 1 जून 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट जारी हो गए हैं। जानिए दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज क्या है गोल्ड और सिल्वर का भाव

Jyotsana Singh
Published on: 1 Jun 2026 7:50 AM IST
sona chandi rate today  today 1 june 2026 gold silver price city wise india
X

Sona Chandi Rate Today 1 June 2026

Sona Chandi Rate Today 1 June 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर सोने और चांदी की कीमतों पर लगातार देखने को मिल रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार, 1 जून 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार खुल रहा है। ऐसे में निवेशकों और गहने खरीदने वालों की नजर आज के ताजा रेट पर बनी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 15,646 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 15,271 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है। वहीं चांदी का भाव 2,63,350 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। हालांकि अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

आज का गोल्ड-सिल्वर रेट (1 जून 2026)

शहर| 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)| 22 कैरेट सोना (10 ग्राम)| चांदी (1 किलो)

दिल्ली| ₹1,57,190| ₹1,44,100| ₹2,80,000

मुंबई| ₹1,57,040| ₹1,43,950| ₹2,80,000

कोलकाता| ₹1,57,040| ₹1,43,950| ₹2,80,000

लखनऊ| ₹1,57,190| ₹1,44,100| ₹2,80,000

पटना| ₹1,57,090| ₹1,44,000| ₹2,80,000

जयपुर| ₹1,57,190| ₹1,44,100| ₹2,80,000

गुरुग्राम| ₹1,57,190| ₹1,44,100| ₹2,80,000

चंडीगढ़| ₹1,57,190| ₹1,44,100| ₹2,80,000

पुणे| ₹1,57,040| ₹1,43,950| ₹2,80,000

हैदराबाद| ₹1,57,040| ₹1,43,950| ₹2,90,000

चेन्नई| ₹1,59,600| ₹1,46,300| ₹2,90,000

केरल| ₹1,57,040| ₹1,43,950| ₹2,90,000

MCX पर क्या रहा रुख?

पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 0.21 फीसदी गिरकर 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.94 फीसदी फिसलकर 2,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर इंडेक्स में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण वायदा कीमतों पर दबाव बना रहा।

सर्राफा बाजार में क्यों बनी हुई है मजबूती?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान से जुड़े घटनाक्रम, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग सोने को मजबूत समर्थन दे रही है। दूसरी ओर, चांदी को निवेश मांग के साथ-साथ औद्योगिक उपयोग का भी फायदा मिल रहा है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,600 रुपये उछलकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं चांदी का भाव 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

आगे क्या रह सकता है रुख?

बाजार जानकारों के मुताबिक निकट भविष्य में सोना और चांदी में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम दिखाई देती है। वैश्विक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की मांग कीमतों को सहारा दे रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और डॉलर की चाल के आधार पर दोनों धातुओं में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story