Aaj Ka Mausam: मैदानी और पहाड़ी राज्यों में गिरने लगा पारा, दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की ओर से आज का मौसम की जानकारी दी गई है, तो चलिए जानते हैं कि आज आपके राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

aman
Published on: 1 Nov 2021 7:09 AM IST
Aaj Ka Mausam: मैदानी और पहाड़ी राज्यों में गिरने लगा पारा, दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान, जानें आज का मौसम
X

बारिश (कॉन्सेप्ट फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: देशभर के कई मैदानी और पहाड़ी राज्यों में सुबह और रात के समय न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। इन इलाकों में गुलाबी ठंड (Gulabi Thand) का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में देश दिवाली का त्योहार मनाने की तैयारियों में जुटा है। ये भी सच है कि 'खुशी में खलल' किसी को बर्दाश्त नहीं होता। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसी के मद्देनजर आज का मौसम की जानकारी (Aaj Ka Mausam Ki Jankari) देते हुए बताया, कि राज्यों में शुष्क मिजाज अभी बने रहने की संभावना है।

हालांकि, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रात का तापमान गिरने का पूर्वानुमान है। 01 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के में दिन का तापमान जहां 29 डिग्री तो रात का तापमान 18 डिग्री के करीब रहने का अनुमान जताया जा रहा है। दरअसल, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है।

इसके साथ ही, दक्षिण भारत के कुछ राज्य जैसे तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश का सिलसिला (Barish Ka Silsila) जारी है। हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र इस वक्त तमिलनाडु तट से दूर श्रीलंका के ऊपर बना हुआ है। जिसके, अगले 3-4 दिनों में पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना (Barfbari Ki Sambhavna) जताई है। तो इसी क्रम में चलिए जानते हैं आपके राज्य का मौसम का हाल (Aapke Rajya Ka Mausam Ka Hal) क्या रहने वाला है।

बारिश में जाते लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

कल का मौसम का हाल (Kal Ka Mausam Ka Hal)

बीते 24 घंटों में स्काईमेट वेदर के अनुसार, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है। देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं देखा गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के भीतरी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है।

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल के अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

देश के पूर्वी-उत्तरी क्षेत्र में रात और दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, पंजाब और उससे सटे इलाकों में दिन और रात सर्द तथा दोपहर में अच्छी खिली धूप दिख रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हिमपात की संभावना है, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली में मौसम कैसा है (Delhi Mein Kaisa Mausam Hai)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सुबह और शाम ठंड पड़ने लगी है। इसकी वजह कश्मीर के इलाकों में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने तटीय राज्य ओड़िसा और उत्तर पूर्वी राज्य में आज बारिश की संभावना जताई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

aman
ABOUT THE AUTHOR

aman

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Shreya
ABOUT THE AUTHOR

Shreya

Next Story