NCET Result 2026: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, Direct Link से ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

NCET Result 2026: एनटीए ने NCET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया देख सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 5 Jun 2026 1:02 PM IST (Updated on: 5 Jun 2026 1:02 PM IST)
NCET Result 2026
X

NCET Result 2026

NCET Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 17 अप्रैल 2026 को आयोजित इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। इन विवरणों को दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें NCET 2026 का रिजल्ट

एनटीए ने रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है। उम्मीदवार कुछ आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें। यहां “Score Card for NCET – 2026” लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

73 हजार से अधिक छात्रों ने कराया था पंजीकरण

इस वर्ष NCET-2026 परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 73,608 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 58,995 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। कुल 38,671 महिला उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जबकि 20,324 पुरुष उम्मीदवार इसमें शामिल हुए। इसके अलावा 506 दिव्यांग उम्मीदवारों ने भी परीक्षा में भाग लिया।

66 विषयों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

NCET 2026 का आयोजन कुल 66 विषयों के लिए किया गया था। यह परीक्षा विभिन्न शिक्षण कार्यक्रमों और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवार आगे की प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित संस्थानों और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रख सकते हैं।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story