UP PGT Result OUT: यूपी पीजीटी परीक्षा के नतीजे घोषित, जानें रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका

UP PGT Result OUT: यूपी पीजीटी रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। 2,253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Akriti Pandey
Published on: 3 Jun 2026 12:53 PM IST
UP PGT Result OUT
X

UP PGT Result OUT

UP PGT Result OUT: उत्तर प्रदेश पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP PGT Result 2026 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं।

लंबे समय से था परिणाम का इंतजार (UP PGT Result 2026)

यूपी पीजीटी (UP PGT Result) परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार काफी समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल है। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार चयनित उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट (UP PGT Result News)

उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले "Notice Board" सेक्शन पर क्लिक करें। यहां UP PGT Result 2026 से संबंधित लिंक उपलब्ध होगा। लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम की जांच कर सकते हैं और भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

2,253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित (UP PGT Interview List)

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 2,253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में करीब 1,92,934 उम्मीदवार शामिल हुए थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बीच हुए इस प्रतिस्पर्धी चयन में सफल होने वाले उम्मीदवार अब अंतिम चयन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

18 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा (UPESSC PGT Vacancy)

यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 18 विषयों के लिए किया गया था। विभिन्न विषयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। आयोग ने बताया है कि इंटरव्यू से जुड़ी विस्तृत जानकारी 3 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

इंटरव्यू लेटर भी जल्द होंगे जारी (UP PGT Result PDF)

साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू से लगभग 10 दिन पहले आयोग की वेबसाइट से अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

624 पदों पर होगी भर्ती (UP PGT Posts)

गौरतलब है कि यूपीईएसएससी द्वारा पीजीटी परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 624 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अब इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story