UP Job Vacancy: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, ग्रुप C के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

UP Job Vacancy: UPSSSC ने समूह 'ग' के 10445 पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी किया है। जून से सितंबर तक परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार तैयार रहें।

Akriti Pandey
Published on: 3 Jun 2026 2:43 PM IST
UP Job Vacancy
X

UP Job Vacancy

UP Job Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने जून से सितंबर 2026 तक चलने वाली भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस दौरान कुल 10,445 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने इस पूरे परीक्षा कैलेंडर को मंजूरी दे दी है।

जून से शुरू होगी भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया

जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जून महीने से ही हो जाएगी। वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों के लिए 15 से 20 जून तक मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट के 564 पदों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में संयुक्त संवर्ग के 93 पदों के लिए 29 जून को लिखित परीक्षा होगी। उसी दिन बीसीजी तकनीशियन के 255 पदों की परीक्षा भी कराई जाएगी।

जुलाई में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं और साक्षात्कार

जुलाई महीने में भर्ती प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। 12 जुलाई को बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों और शिक्षक संवर्ग के 58 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 26 जुलाई को सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और शोध अधिकारी के 1,565 पदों पर भर्ती परीक्षा होगी। इसी दौरान अनुदेशक (फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल मोटर व्हीकल) जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार भी जुलाई माह में आयोजित किए जाएंगे।

अगस्त और सितंबर में भी जारी रहेगा भर्ती अभियान

अगस्त महीने में प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘सी’ के 2,759 पदों के लिए 9 अगस्त को परीक्षा प्रस्तावित है। इसके बाद 23 अगस्त को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 2,516 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। सितंबर में भी भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। 20 सितंबर को आबकारी सिपाही के 722 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 29 सितंबर को वन्य जीव रक्षक के 708 पदों के लिए भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है।

परीक्षा तिथियों में बदलाव की संभावना

आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति द्वारा जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

इस विस्तृत परीक्षा कैलेंडर के जारी होने के बाद हजारों अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रियाएं अब तय समयसीमा के भीतर पूरी होने की ओर बढ़ रही हैं।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story