UP Election Result 2022 : अपनी मेहनत को वोट में तब्दील नहीं कर पाए, करारी शिकस्त पर बोलीं प्रियंका गांधी

UP Election Result 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में मृतप्राय कांग्रेस को जीवित करने का बीड़ा उठाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नतीजों पर तीखा बयान दिया है

Krishna
Published on: 10 March 2022 9:18 PM IST
Priyanka Gandhi
X

 प्रियंका गांधी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) में बीजेपी (BJP) दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में पुनः में वापसी करने जा रही है। भगवा दल के इस विराट जीत ने यूपी में कई दलों का सूफड़ा साफ कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) औऱ कांग्रेस (Congress) इनमें प्रमुख है। यूपी चुनाव में कांग्रेस को तगड़ी पराजय मिली है। पार्टी को महज दो सीटों से संतोष करना पड़ रहा है। जो पिछली बार से भी कम है। प्रदेश में मृतप्राय कांग्रेस को जीवित करने का बीड़ा उठाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नतीजों पर बयान दिया है।

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं औऱ नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया और जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। मगर, हम अपने मेहनत को वोट में तब्दिल नहीं कर पाए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे के साथ प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएगी। इससे पहले उनके भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी विधानसभा चुनाव में मिली पराजय को स्वीकार करते हुए भविष्य में बेहतर करने की बात कही है।

प्रियंका ने जमकर किया था काम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से काफी पहले सक्रिय हो चुकी थीं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर भी जमकर संघर्ष किया था। उन्नाव, हाथरस औऱ लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के सभी बड़ी घटनाओं में वो सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कहीं अधिक सक्रिय दिखीं। उन्हें टीवी कवरेज भी जमकर मिल रहा था। उन्होंने अपनी रणनीति में महिला मतदाताओं को केंद्रित करते हुए 50 प्रतिशत टिकट उनके लिए आरक्षित कर दिया। हालांकि चुनाव नतीजों ने प्रियंका गांधी की सारी मेहनत को बेकार साबित कर दिया है।

कांग्रेस यूपी के अलावा देश के अन्य़ राज्यों में बूरी तरह से हारी है। पंजाब में तो कांग्रेस ने दिल्ली की तर्ज पर बड़े अंतर से आप के हाथों शिकस्त झेली है। पंजाब में आप जहां 90 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस का आंक़ड़ा 20 से भी नीचे आ चुका है। इसके अलावा उत्तराखंड, गोवा औऱ मणिपुर में सत्ता की प्रबल दावेदार माने जाने वाली कांग्रेस का हाथ इस बार भी खाली रहा।

Krishna
ABOUT THE AUTHOR

Krishna

Bishwajeet Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Bishwajeet Kumar

Next Story