UP Election 2022: सातवें चरण में खड़े कुछ माननीयों पर उम्र घोटाला करने का आरोप, चुनावी हलफनामे से हुआ खुलासा

UP Election 2022: यूपी चुनाव में कल सातवें (phase 7 voting) और अंतिम चरण का मतदान होना है। इस चरण के कुछ उम्मीदवारों पर आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में उम्र की गलत जानकारी दी है।

Shruti Shukla
Published on: 6 March 2022 8:34 PM IST (Updated on: 6 March 2022 8:55 PM IST)
UP Assembly Election 2022
X

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में कल यानि सोमवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान (seventh phase voting) होना है। लिहाजा प्रदेश में अब चुनाव प्रचार का थोर थम चुका है। सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। इस बार भी बाकी चरणों की तरह कई मौजूदा विधायक चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें से आठ विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल से कम या ज्यादा बढ़ी है। इनमें से तीन 2017 में सपा के टिकट पर जीते थे तो पांच भाजपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे।

आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से एक बार फिर नफीस अहमद सपा (SP) उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा (BJP) के सत्येंद्र राय, बसपा के रमेश चंद्र यादव और कांग्रेस (Congress) के मिर्जा शाने आलम बेग से है। बीते पांच साल में नफीस अहमद की उम्र में महज दो साल का इजाफा हुआ है। इसका खुलासा उनके चुनावी हलफनामे से हुआ है।

वहीं सपा उम्मीदवार आलम बदी की उम्र बीते पांच साल में आठ साल बढ़ी है। निजामाबाद में उनका मुकाबला भाजपा के मनोज यादव, बसपा के पीयूष कुमार सिंह और कांग्रेस के अनिल कुमार यादव से है। ऐसे ही तमाम विधायक हैं जिनकी उम्र में हेर फेर हो गया है, किसी की पांच साल में 2 साल बढ़ी है तो किसी की 8 साल बढ़ी है।

इस चरण के कुछ चर्चित मुकाबले

जौनपुर जिले की अगर बात करें तो वहां की शाहगंज सीट पर शैलेन्द्र यादव 'ललई' का मुकाबला भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के रमेश सिंह, बसपा के इन्द्रदेव और कांग्रेस के परवेज आलम है। गाजीपुर सीट पर संगीता बलवंत का मुकाबला सपा गठबंधन के जयकिशन साहू, बसपा के राज कुमार सिंह गौतम और कांग्रेस के लौटन राम निषाद से है। जमानिया सीट पर सुनीता सिंह का मुकाबला सपा के ओम प्रकाश सिंह, बसपा के युसुफे अली खान और कांग्रेस की फरजाना से है।

वहीं गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट पर इस बार अलका राय का मुकाबला सपा के सुहेब अंसारी, बसपा के माधवेंद्र राय और कांग्रेस के अरविन्द किशोर राय से है। जमानिया सीट पर सुनीता सिंह का मुकाबला सपा के ओम प्रकाश सिंह, बसपा के युसुफे अली खान और कांग्रेस की फरजाना से है। भदोही सीट पर रवींद्र नाथ त्रिपाठी का मुकाबला सपा के जाहिद बेग, बसपा के हरिशंकर और कांग्रेस के वसीम अंसारी से है।

Shruti Shukla
ABOUT THE AUTHOR

Shruti Shukla

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Bishwajeet Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Bishwajeet Kumar

Next Story