Hina Khan: बड़ा बवाल! हिना खान पर भड़कीं अब ये एक्ट्रेस, कहा- इस औरत का दिल काला...

Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान विवादों में फंस गईं हैं, उन्होंने शिल्पा शिंदे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद बिग बॉस की एक जानी मानी कंटेस्टेंट्स ने हिना खान के बारे मे काफी कुछ कहा, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Jun 2026 1:43 PM IST
Hina Khan Shilpa Shinde Controversy
X

Hina Khan Shilpa Shinde Controversy 

Hina Khan Controversy: टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना हिना खान का नाम इन दिनों चर्चाओं में आ चुका है और इसकी वजह शिल्पा शिंदे हैं। जी हां! दरअसल शिल्पा शिंदे के शॉकिंग खुलासे के बाद हिना खान ने उन पर निशाना साधते हुए कुछ पोस्ट किए, जो वायरल हो गए। हिना खान का पोस्ट सामने आने के बाद शिल्पा शिंदे भी नहीं रुकी, उन्होंने वीडियो साझा कर हिना खान को करारा जवाब दिया, ऐसे ही दोनों के बीच सोशल मीडिया पर वॉर चल रहा है और अब इस लड़ाई में बिग बॉस की एक और कंटेस्टेंट कूद पड़ी हैं, जो शिल्पा शिंदे का साथ देते हुए, हिना खान की आलोचना करते नजर आईं। बिग बॉस की जिस कंटेस्टेंट ने हिना खान पर भद्दे कमेंट्स किए वो कोई और नहीं, बल्कि अर्शी खान हैं।

अर्शी खान ने हिना खान पर कसा तंज

जहां अब तक शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच लड़ाई चल रही थी, वहीं अब बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान भी इस लड़ाई में कूद पड़ी हैं, और उन्होंने शिल्पा शिंदे का हाथ पकड़ा। जी हां! अर्शी खान शिला शिंदे की तरफ से हिना खान को करारा जवाब दिया है। अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "इस औरत को मैं भी मैसेज की थी, जब ये बीमारी थी, बिल्कुल बुरा लग रहा था, जब ये बीमार थी, दुआ की इसके लिए, लेकिन इसने फिर भी एक रिप्लाई नहीं दिया कि मैं ठीक हूं। इसकी हर चीज पब्लिसिटी के लिए होती है, जो बिग बॉस में थी ब्लैक हार्ट, आज भी वही है... वेल डन शिल्पा, हम तुम्हारे साथ हैं।" अर्शी खान ने हिना खान पर तंज कसते हुए शिल्पा शिंदे की तरफदारी की।


क्या है पूरा मामला

बता दें कि, शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने सालों पहले भाभी जी घर पर हैं प्रोड्यूसर पर जो यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, वो झूठा था, शिल्पा शिंदे के इस खुलासे ने बवाल मचा दिया, लोग उन्हें ट्रोल करने लगे, हालांकि शिल्पा शिंदे ने सफाई दी कि उन्होंने जो कुछ भी किया साम दाम दंड भेद को अपनाते हुए किया। शिल्पा शिंदे के इस बयान को सुन हिना खान से रहा नहीं गया और उन्होंने शिल्पा शिंदे पर अपनी भड़ास निकाली, जिसके बाद शिल्पा शिंदे ने वीडियो शेयर कर हिना खान को इस मैटर से दूर रहने की नसीहत दी, इसके बाद फिर हिना खान ने शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए उनके लिए पोस्ट किया। इसी तरह दोनों के बीच तू-तू मैं-मै लगातार चल ही रही है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story