Bandar Day 1 Collection: बॉबी देओल की बंदर की बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत, इतने में ही सिमटी

Bandar Day 1 Collection: बॉबी देओल की फिल्म बंदर का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना होने वाला है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Jun 2026 5:01 PM IST
Bandar Box Office Collections Day 1
X

Bandar Box Office Collections Day 1

Bandar Box Office Collections Day 1: बॉबी देओल की मच अवेटेड फिल्म बंदर 5 जून से थिएटरों में रिलीज ही गई है, इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप द्वारा किया गया है। बंदर फिल्म की टीम द्वारा फिल्म का प्रमोशन भी बहुत अधिक नहीं किया गया, लेकिन फिल्म के ट्रेलर ने ही दर्शकों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर दिया था, ऐसे में अब जब बंदर रिलीज हो गई है तो दर्शक थिएटरों में इस फिल्म को देखने पहुंच रहें हैं, फिल्म को बहुत ही पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि बंदर का पहले दिन का कलेक्शन कितना होने वाला है।

बॉबी देओल की बंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉबी देओल की बंदर का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" और राम चरण की फिल्म "Peddi" के साथ हुआ, जी हां! ऐसे में इतनी बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश का असर बंदर मूवी पर देखने को मिला, बॉबी देओल की बंदर को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया तो मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद भी कलेक्शन के मामले में ये फिल्म बहुत पीछे रह गई।


बंदर मूवी ने दर्शकों का दिल और दिमाग दोनों दहला दिया है, बॉबी देओल ने जिस तरह से अपने किरदार को पर्दे पर उतारा है, उन्होंने अपने करियर की सबसे बेस्ट एक्टिंग इस फिल्म में की है, जो भी दर्शक फिल्म देख रहा है, वहीं बॉबी देओल की तारीफ करते नहीं थक रहा है, हालांकि इतनी तारीफों के बावजूद भी फिल्म का कलेक्शन बेहद कम रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंदर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.5 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन ही करने वाली है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही, लेकिन जिस तरह से फिल्म की तारीफ की जा रही है, उसके मुताबिक इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है।

बंदर फिल्म के बारे में

बंदर फिल्म में बॉबी देओल, सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जीतेंद्र जोशी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। अनुराग कश्यप ने फिल्म को निर्देशित किया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story