Batwara 1947 Promo: सनी देओल की बंटवारा 1947 के प्रोमो में किसकी दिखेगी झलक? इस खास मौके पर होगा लॉन्च

Batwara 1947 Promo: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 के स्पेशल प्रोमो की रिलीज डेट से जुड़ी दिलचस्प अपडेट आई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Jun 2026 12:50 PM IST
Batwara 1947 Special Promo
X

Batwara 1947 Special Promo

Batwara 1947 Promo: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म "बंटवारा 1947" की वजह से खबरों में बनें हुए हैं, फिल्म की रिलीज में दो महीने का समय बचा हुआ है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर दिनों दिन उत्सुकता बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि बंटवारा 1947 फिल्म का टीजर 15 जून को जारी किया जाएगा, हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है, इसी बीच खबर मिली है कि बंटवारा 1947 का एक स्पेशल प्रोमो भी रिवील किया जाएगा, जो एक खास दिन पर जारी किया जाएगा, आइए विस्तार से जानते हैं।

बंटवारा 1947 का प्रोमो

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, दर्शक इस फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि बंटवारा 1947 का एक स्पेशल प्रोमो बहुत ही जल्द जारी किया जाएगा, इस प्रोमो में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल की झलक देखने को मिलेगी। जी हां! बताया जा रहा है कि प्रोमो में पिता और बेटे के रिश्ते को दिखाया जाएगा, खास बात तो यह है कि ये प्रोमो मेकर्स फादर्स डे पर जारी करने की प्लानिंग कर रहें हैं। बता दें कि फादर्स डे 21 जून को है, ऐसे में हो सकता है कि बंटवारा 1947 का ये स्पेशल प्रोमो 21 जून को जारी किया जाएगा।

बंटवारा 1947 का टीजर कब आएगा

पिछले दिनों ही खबरें आईं थीं कि, बंटवारा 1947 का पहला टीजर 15 जून को जारी हो सकता है। मेकर्स फिल्म का टीजर जारी करने के लिए मुंबई में एक इंवेट का आयोजन भी करेंगे, टीजर के लिए आमिर खान ने अपनी आवाज भी दी है। फिलहाल, बंटवारा 1947 के टीजर और स्पेशल प्रोमो से जुड़ी कोई भी जानकारी मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर नहीं दी है, ऐसे में अब इंतजार है तो मेकर्स के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का।

बंटवारा 1947 स्टार कास्ट

बंटवारा 1947 में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल नजर आएंगे। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहें हैं, वहीं आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहें हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है, इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से होने वाला है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story