Kanika Kapoor Wedding: तीन बच्चों की माँ कनिका कपूर फिर बनेगी आज दुल्हन, मंगेतर संग फ़ोटो हुई वायरल

Kanika Kapoor Wedding: बेबी डॉल कनिका कपूर आज दुल्हन बनने जा रही हैं।

Anushi Gupta
Published on: 20 May 2022 2:09 PM IST
Kanika Kapoor Wedding
X

कनिका कपूर फिर बनेगी दुल्हन (Photo: Newstrack)

Kanika Kapoor Wedding: आज यानि 20 मई को बॉलीवुड सिंगिंग सेंसेशन कनिका कपूर आज दुल्हन बनने जा रही हैं। जी हाँ कनिका कपूर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बेबी डॉल कनिका कपूर आज दुल्हन बनने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर के प्री वेडिंग सेरेमनी के वीडियोस और फ़ोटो जोरों से वायरल हो रहे हैं, वीडियो में कनिका कपूर अपने मंगेतर के साथ मेहंदी फंक्शन में ठुमके लगाते नज़र आई।

अपने मंगेतर गौतम के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही कनिका ने अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें साँझा की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद मेहंदी की तसवीरें साझा कर फैंस को इसकी एक झलक दिखाई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें कोन्ग्रेचुलेट कर रहे हैं।

कनिका कपूर की दूसरी शादी की बात को लेकर उनके फैंस काफी ज़्यादा एक्ससाइटेड नज़र आ रहे थे जिसके बाद कनिका कपूर ने खुद अपनी मेहंदी की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फोटो को वायरल किया है।


बीती शाम 43 साल की सिंगर कनिका की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में वे काफी खुश नजर आ रही है। फोटोज शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि G ❤️ I Love you sooooo much!

कनिका कपूर की मेंहदी सेरेमनी में उनके मंगेतर ने एक प्यारा सा बूके देकर कनिका को प्रपोज़ किया। इस दौरान कपल की ख़ुशी जाहिर हो रही थी। मेहंदी के दिन कनिका ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना,लहंगे में कनिका बड़ी ही प्यारी लग रही थी। वहीं उनके होने वाले दूल्हे राजा ने क्रीम कलर का कुर्ता और पायजामा के साथ सदरी पहनी थी।


अब बीटाउन के इस नए कपल को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और उनकी शादी की फोटोज़ का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार हो रखा है।

Anushi Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Anushi Gupta

Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story