Cocktail 2 Trailer Launch: स्टेज पर जाने से शाहिद और कृति ने किया मना? वीडियो आया सामने देखें

Cocktail 2 Trailer Launch Video: कॉकटेल 2 का ट्रेलर हुआ लॉच इन सबके बीच शाहिद कपूर कृति सेनन का एक वीडियो आया सामने, जिसमें उन्होंने स्टेज पर जाने से किया मना

Shikha Tiwari
Published on: 2 Jun 2026 4:18 PM IST (Updated on: 2 Jun 2026 9:52 PM IST)
Cocktail 2 Trailer Launch Video
X

Cocktail 2 Trailer Launch Video (Image Credit- Social Media)

Cocktail 2 Trailer Lauch: कॉकटेल 2 जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फिल्म के गाने और टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। तो वहीं अब जाकर फिल्म के मेकर्स ने Cocktail 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। Cocktail 2 का ट्रेलर भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में कॉकटेल फिल्म की झलक देखने को मिली है। तो वहीं इन सबके बीच Cocktail 2 के ट्रेलर लॉच के सेट से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टेज पर जाने से मना करते हुए नजर आ रहे हैं।

कॉकटेल 2 के ट्रेलर लॉच के स्टेज पर शाहिद कपूर और कृति सेनन नहीं गए (Cocktail 2 Trailer Launch Shahid Kapoor Kriti Senon Video)-

कॉकटेल 2 के ट्रेलर लॉच के समय शाहिद कपूर और कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर वहाँ मौजूद क्रू से किसी तरह की बात करते हैं। फिर शाहिद कपूर को देखकर लगता है कि उनको कोई चीज पसंद नहीं आई है। जिसके बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन वहाँ से चले जाते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



लेकिन ऐसा नहीं है शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने Cocktail 2 के ट्रेलर लॉच के समय फिल्म को लेकर बात की है। शाहिद कपूर ने ट्रेलर के बारे में बात करते हुए कहा- कॉकटेल 2 गर्मियों का असली एहसास है। इसमें मस्ती, भावनाएं, हास्य, रोमांस और दिल को छू लेने वाली भावनाएं सबकुछ है। यह ऐसी फिल्म है, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ देखना चाहेंगे। इसे बनाते समय हमें बहुत मजा आया। और मुझे लगता है कि वह ऊर्जा ट्रेलर में साफ झलकती है।

यही नहीं कृति सेनन ने आगे कहा, “मुझे कॉकटेल 2 के बारे में जो सबसे अच्छी बात लगती है, वह यह है कि यह स्टाइलिश और देखने में अच्छा लगता है, लेकिन साथ ही बहुत ही सहज और आधुनिक भी है। रिश्ते उलझे हुए, स्नेहपूर्ण और अपने तरीके से वास्तविक हैं।”

रश्मिका मंदाना ने कॉकटेल 2 के ट्रेलर पर कहा, “मेरे लिए, कॉकटेल 2 प्यार, दोस्ती और जीवन को समझने के दौरान आने वाली सभी भावनाओं का एक खूबसूरत मिश्रण है। ट्रेलर में दीया, एली और कुणाल की गर्मजोशी और मस्ती को बखूबी दर्शाया गया है। इसे दोस्तों, पार्टनर और परिवार के साथ एक यादगार फिल्म बनाएं और बड़े पर्दे पर इस अनुभव का आनंद लें।”

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story