Dua Lipa Wedding Photos: दुआ लीपा की शादी की अनदेखी तस्वीरें, पति कैलम संग हुईं रोमांटिक

Dua Lipa Wedding Photos: दुआ लीपा और कैलम टर्नर शादी के बंधन में बंध गए हैं, सोशल मीडिया पर इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 2 Jun 2026 8:26 PM IST
Dua Lipa Wedding Photos
X

Dua Lipa Wedding Photos

Dua Lipa Wedding Photos: एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में आ चुकीं हैं, जी हां! पिछले कुछ दिनों से दुआ लीपा की शादी की चर्चाएं हो रहीं थीं और अब उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कैलम टर्नर संग अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की है। दुआ लीपा और कैलम टर्नर शादी के बंधन में बंध गए हैं, सोशल मीडिया पर इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और फैंस व सेलेब्स इन्हें जमकर बधाईयां दे रहें हैं।

दुआ लीपा और कैलम टर्नर ने गुपचुप रचाई शादी (Dua Lipa Wedding Photos Viral)

दुआ लीपा और कैलम टर्नर ने साल 2024 में जनवरी में डेट करना शुरू किया था, वहीं साल 2025 में दोनों के सगाई की खबरें सामने आईं, वहीं अब 2026 की मई में दोनों ने शादी कर ली, दुआ लीपा और कैलम टर्नर ने 31 मई 2026 को लंदन में शादी रचाई, हालांकि इनकी शादी बेहद प्राइवेट थी। लंदन में गुपचुप शादी करने के बाद यह कपल इटली में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा, जिसमें कई हॉलीवुड स्टार्स और सिंगर्स शामिल हो सकते हैं। दुआ लीपा ने अपनी शादी की बेहद रोमांटिक तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी शादी की डेट लिखी है।

कौन हैं दुआ लीपा (Who Is Dua Lipa)

दुआ लीपा (Dua Lipa) का जन्म 22 अगस्त 1995 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। दुआ लीपा एक इंग्लिश और अल्बानियाई पॉप सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। वह अपने सिंगिंग से इंटरनेशनल सेंसेशन बन चुकी हैं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी दुआ लीपा के गानों के दीवाने हैं।


दुआ लीपा हसबैंड कैलम टर्नर नेट वर्थ (Dua Lipa Husband Net Worth)

दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर का जन्म 15 फरवरी 1990 में हैमरस्मिथ में हुआ था और लंदन के चेल्सी में वे पले-बड़े। बता दें कि कैलम टर्नर पेशे से एक ब्रिटिश एक्टर हैं। कैलम टर्नर एक जाने माने अभिनेता हैं, एक्टिंग से पहले वे मॉडलिंग भी कर चुके हैं। कैलम टर्नर कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं। कैलम टर्नर की नेट वर्थ लगभग 47.44 करोड़ रुपए है।

दुआ लीपा नेट वर्थ (Dua Lipa Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुआ लीपा की कुल 1,116 करोड़ रुपए नेटवर्थ (Dua Lipa Net Worth In Rupees) हैं। वह केवल अपने गाने और म्यूजिक कॉन्सर्ट से ही कमाई नहीं करती, बल्कि दुआ ब्रांड पार्टनरशिप और सोशल मीडिया से भी मोटा पैसा छापती हैं। एक शो के लिए दुआ लीपा करीब 2 से 6 मिलियन डॉलर फीस लेती हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story