TRENDING TAGS :
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 2: वरुण धवन की फिल्म का दूसरे दिन कैसा रहा हाल? जानिए
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 2: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा, आइए जानते हैं।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 2
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 2: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" 5 जून से बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, इस फिल्म के साथ ही राम चरण की फिल्म Peddi और बॉबी देओल की बंदर रिलीज हुई, लेकिन तीनों फिल्मों में देखा जाए तो वरुण धवन की फिल्म हु अच्छा कलेक्शन कर रही है। जी हां! Peddi का जादू हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि वरुण धवन की फिल्म ही सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है, चलिए जानते हैं कि फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना होने वाला है।
है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन डे 2
"है जवानी तो इश्क होना है" एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, इस फिल्म में यदि आप लॉजिक ढूंढेंगे तो आप निराश होंगे, इसलिए बिना कुछ लॉजिक लगाए बस इसे एन्जॉय करें, तभी ये फिल्म आपको एंटरटेन करने में कामयाब होगी। बता दें कि दर्शकों से इस फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, यानी कि फिल्म की तारीफ के साथ ही इसकी आलोचना भी की जा रही है। आलोचनाओं के बाद भी फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली।
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही, इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.65 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग ली। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 12.70 करोड़ रुपए रहा। पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग लेने के बाद सवाल यह उठता है कि क्या दूसरे दिन भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होगी, तो अब यदि हम आपको दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन ओपनिंग डे से कम हो सकता है, जी हां! क्योंकि फिल्म ने अब तक (खबरा लिखे जाने तक) महज 3 करोड़ ही कमा पाई है, ऐसे में फिल्म दूसरे दिन भी 6-8 करोड़ रुपए के बीच ही बिजनेस कर सकती है।
है जवानी तो इश्क होने है फिल्म के बारे में
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के बारे में बताएं तो वरुण धवन और मृणाल ठाकुर इस फिल्म में पति-पत्नी के रोल में हैं, वहीं, पूजा हेगड़े बतौर ग्लैमरस गर्ल वरुण धवन की लाइफ में एंट्री मारती हैं। मनीष पॉल, अली असगर, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे और राकेश बेदी भी इस फिल्म में हैं। फिल्म के निर्माता टिप्स फिल्म्स कंपनी के मालिक रमेश तौरानी हैं, जबकि डेविड धवन फिल्म के निर्देशक हैं| फिल्म को दर्शक अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं|


