TRENDING TAGS :
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 3 Collection: वरुण धवन की फिल्म ने रविवार को पलटी बाजी, बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 3 Collection: वरुण धवन की फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे दिन कमाल का प्रदर्शन करते नजर आ रही है, आइए जानते हैं।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 3 Collection
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 3 Collection: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है, फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहें हैं। वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म उम्मीद से कम कमाई कर रही है, पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े तो आपको पता ही चल गए होंगे, चलिए अब जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की।
है जवानी तो इश्क होना है डे 3 कलेक्शन
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का निर्देशन डेविड धवन ने किया है, जो बेहतरीन कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, हालांकि जिस तरह उनकी पुरानी फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर चलता था, उसके मुताबिक ये फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, क्योंकि दर्शकों के अनुसार डेविड धवन बिना किसी लॉजिक के अपने ही स्टाइल में फिल्म बनाई है, लेकिन आज की ऑडियंस इतनी एडवांस है कि उन्हें ये फिल्म नहीं पसंद आई। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हो सकती है और इसकी खास वजह वीकेंड है, जी हां! रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा फिल्म को मिलता नजर आ रहा है।
बता दें कि, "है जवानी तो इश्क होना" फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, इसके बाद दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपए रहा। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपए हो गया। वहीं अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल होता नजर आ रहा है, जी हां! इस फिल्म ने रविवार की शाम 5 बजे तक 5 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है, ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 11-12 करोड़ हो सकता है।
है जवानी तो इश्क होना है वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वरुण धवन की फिल्म विदेशों में भी धूम मचा रही है, बताते चलें कि फिल्म का दुनियाभर में ओपनिंग डे कलेक्शन 12.70 करोड़ रुपए था, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 13.99 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.69 करोड़ रुपए हो गया है, अब तीसरे दिन के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में 40 करोड़ रुपए कमाने की लाइन में पहुंच जाएगी।


