TRENDING TAGS :
Pawan Singh Maa Video: पवन सिंह को MLC का मिला टिकट तो खुशी से चहक उठीं मां, देखें वीडियो
Pawan Singh Mother Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को एमएलसी का टिकट मिल गया है, यह खबर सुनते ही उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, आइए आपको उनका रिएक्शन दिखाते हैं।
Pawan Singh Mother Video
Pawan Singh Mother Video: भोजपुरी पॉवर स्टार एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं और इस बार उनके चर्चा में आने की वजह बेहद खास है, जी हां! दरअसल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें एमएलसी कैंडिडेट बनाया है। बता दें कि, बिहार बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल है। पवन सिंह से जुड़ी यह खबर जैसे ही सामने आई, फैंस और भोजपुरी सितारे पॉवर स्टार को बधाई देने में जुट गए, वहीं अब पवन सिंह की मां की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है, आइए बताते हैं कि पवन सिंह की मां ने बेटे लिए क्या कुछ कहा।
पवन सिंह की मां खुशी से झूमी
पवन सिंह अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं, वे सबसे अधिक किसी के करीब हैं तो वो उनकी मां ही हैं, इस बार का जिक्र वे अधिकतर करते रहते हैं। पवन सिंह अपनी मां को अधिकतर इंवेट्स में भी लेकर जाते रहते हैं। वहीं, अब जब पवन सिंह को एमएलसी का टिकट मिला तो उनकी मां की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। उन्होंने पवन सिंह को बहुत सारा आशीर्वाद दिया। पवन सिंह की मां का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में पवन सिंह की मां कह रहीं हैं, "मैं बहुत खुश हूं... मेरे बेटे को बहुत बहुत बधाई हो, अभी मेरा बेटा और आगे बढ़ेगा।" पवन सिंह की मां की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है, वे बार बार कह रहीं हैं कि पवन सिंह की इस उपलब्धि से वे बेहद खुश हैं। सिर्फ पवन सिंह की मां ही नहीं! बल्कि उनके पूरे परिवार के लोग इस वीडियो में उनकी जीत की खुशी साझा करते दिख रहें हैं। यहां देखें वीडियो -
पवन सिंह वर्कफ्रंट
भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह पर्दे पर आग लगाते ही रहते हैं और अब वे राजनीति में भी एंटर कर चुके हैं। पवन सिंह के काम की बात करें तो उनका एक के बाद एक धमाकेदार गाना रिलीज हो रहा है, जिसपर घंटों में मिलियंस में व्यूज आ रहें हैं। पवन सिंह का हाल ही में नया गाना "छोड़ दी ना" रिलीज हुआ था, जिसमें वे श्वेता महरा संग नजर आ रहे थे, दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी। वहीं, अब पवन सिंह बहुत ही जल्द "भोजपुरी बवाल" नामक शो में नजर आएंगे, जो कलर्स और जियो हॉटस्टार पर आएगा।


