Peddi Collection Day 1: राम चरण की फिल्म पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार, जाने कलेक्शन

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन जाने कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 4 Jun 2026 4:40 PM IST
Peddi Box Office Collection Day 1 In Hindi
X

Peddi Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Peddi Collection Day 1: राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। और ये फिल्म दर्शकों के उन उम्मीदों पर खरी उतरी है। क्योंकि फिल्म को देखने के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को लेकर अच्छा रिव्यू दिया है। तो वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग से भी तय था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। चलिए जानते हैं राम चरण की फिल्म पेड्डी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Peddi Box Office Collection Day 1)-

राम चरण की फिल्म पेड्डी के यदि पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई है। जिसकी वजह से कहा जा रहा था कि राम चरण की फिल्म पेड्डी एक नया इतिहास रचने का काम कर सकती है। और जिस तरह से दर्शकों के बीच पेड्डी मूवी को लेकर उत्साह देखने को मिला है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 25 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन ये अभी पूरे दिन का कलेक्शन नहीं, इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में सफल होगी। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर वरूण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की फिल्म बंदर के साथ है। जोकि 5 जून 2026 को रिलीज होगी। जिसके बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

राम चरण की पेड्डी मूवी की कहानी के बारे में (Ram Charan Peddi Movie Plot)-

कहानी की बात करें तो, पेड्डी और उसके साथी विजयनगरम के पास एक पहाड़ी के किनारे बसे एक गाँव से आते हैं। खेलों में माहिर होने के कारण, कुछ लोग उन्हें खेल कार्यकर्ता के रूप में काम पर रखते हैं और पैसे कमाने के लिए खेल आयोजित करते हैं। वे पैसे कमाने के लिए ये खेल खेलते हैं। बताया जा रहा है कि नायक की एंट्री क्रिकेट के खेल से होगी और वह क्रिकेट खेलते हुए लड़ाई करेगा। चर्चा है कि उस दृश्य में एक अंतराल होगा जहाँ पेड्डी, जो खेल कार्यकर्ता के रूप में क्रिकेट और कुश्ती खेलता है, अपने एक साथी की मृत्यु होने पर, अपने गाँव की मान्यता न मिलने पर और कुछ लोगों द्वारा उसके साथ भेदभाव किए जाने पर पलटवार करेगा। पेड्डी अपने गाँव और अपने साथियों के लिए दिल्ली जाएगा और पूरा दूसरा भाग दिल्ली में ही फिल्माया जाएगा। बताया जा रहा है कि पेड्डी दिल्ली में कई राजनीतिक नेताओं से मिलने की कोशिश करेगा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिलेगी। इससे दूसरे भाग को और भी भावुक बना दिया गया है। क्लाइमेक्स में, भाग-दौड़ के दृश्यों से एक बार फिर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story