Peddi Collection Day 3: राम चरण की Peddi हुई धड़ाम, कलेक्शन में आयी भारी गिरावट

Peddi Day 3 Collection: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi अब बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती नजर आ रही है, फिल्म के कलेक्शन में तेजी से गिरावट आंकी गई।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Jun 2026 3:39 PM IST
Peddi Day 3 Box Office Collections
X

Peddi Day 3 Box Office Collections

Peddi Day 3 Box Office Collections: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि इस फिल्म ने दर्शकों को बहुत अधिक उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म ने दर्शकों को निराश कर दिया। यही वजह है कि Peddi का पहले दिन का कलेक्शन इतना धमाकेदार रहा और अब दूसरे व तीसरे दिन का कलेक्शन धड़ाम होता नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं कि राम चरण और जान्हवी कपूर की ये फिल्म तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस करेगी।

Peddi बॉक्स ऑफिस डे 3 कलेक्शन

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और शायद इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में फेल हो रही है, क्योंकि इस फिल्म में जान्हवी कपूर को बेहद अश्लील और भद्दे ढंग से पेश किया गया, जो दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को क्रिटिसाइज किया, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक बुचि बाबू सना ने माफी मांगते हुए फिल्म में बदलाव करने को कहा है।


इन सब विवादों के बीच, यदि आपको पेद्दी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 135.36 करोड़ रुपए का धुआंधार कलेक्शन किया था, जिस वजह से पेद्दी साल 2026 की ओपनिंग डे पर दुनियाभर में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। पेद्दी ने पहले दिन भारत में 51 करोड़ रुपए का कारोबार किया, वहीं पेड प्रिव्यू शोज में पेद्दी ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, यानी कि कुल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपए रहा।


पेद्दी के दूसरे दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट आई, जी हां! दूसरे दिन इस फिल्म ने उम्मीद से भी बेहद कम कमाई की। दूसरे दिन पेद्दी भारत में सिर्फ 26.90 करोड़ रुपए में ही सिमट गई, इस तरह से देखा जाए तो फिल्म ने भारत में दो दिनों में 96.40 करोड़ रुपए कमा लिए। वहीं दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच गया है। अब यदि, पेद्दी के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो शनिवार की छुट्टी का पूरा फायदा फिल्म को मिलता नजर आ रहा है, फिल्म 25-26 करोड़ तक का कलेक्शन तीसरे दिन कर सकती है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।

बताते चलें कि स्पोर्ट्स-ड्रामा Peddi का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शक अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story