Peddi Cast Net Worth: पेड्डी मूवी की स्टार कास्ट में जानिए सबसे अमीर कौन है?

Peddi Movie Star Cast Net Worth: पेड्डी फिल्म आज रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं पेड्डी फिल्म की कास्ट राम चरण, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा समेत अन्य कास्ट की कितनी नेटवर्थ है

Shikha Tiwari
Published on: 4 Jun 2026 8:40 AM IST
Ram Charan Movie Peddi Star Cast Net Worth In Rupees
X

Ram Charan Movie Peddi Star Cast Net Worth In Rupees (Image Credit- Social Media)

Peddi Cast Net Worth: राम चरण की फिल्म पेड्डी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। और ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई प्रसिद्ध एक्टर और एक्ट्रेस दर्शकों को देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन बुचीबाबू सना ने किया है और वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किलारू वेंकट सतीश ने इसका निर्माण किया है। जगपति बाबू, शिवन्ना, जाह्नवी कपूर, दिव्यांदु शर्मा जैसे कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। चलिए जानते हैं इन सितारों में से सबसे अमीर एक्टर कौन-सा है।

पेड्डी मूवी स्टार कास्ट नेटवर्थ ( Ram Charan Movie Peddi Star Cast Net Worth In Rupees)-

राम चरण नेटवर्थ ( Peddi Movie Ram Charan Net Worth)-

पेड्डी मूवी में राम चरण लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी उनके किरदार के ईर्द-गिर्द घूमती है। यही नहीं फिल्म का टाइटल भी उन्हीं से प्रेरित है। इस फिल्म का मुख्य आकर्षण राम चरण का अभिनय है। कहा जाता है कि उन्होंने जनमानस दृश्यों में ऊर्जा और भावुक दृश्यों में दिल को छू लेने वाले प्रदर्शन से एक बार फिर अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया है। बता दे कि चरण का समर्पण विशेष रूप से क्रिकेट मैचों, कुश्ती प्रतियोगिताओं और दौड़ वाले दृश्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। तो वहीं राम चरण साउथ के महंगे सुपरस्टार हैं। राम चरण एक फिल्म के लिए 70-100 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। तो वहीं राम चरण की कुल नेटवर्थ रिपोर्ट के अनुसार 1300-1370 करोड़ रूपए के करीब है।



पेड्डी मूवी जगपति बाबू नेटवर्थ (Peddi Movie Jagapati Babu Net Worth)-


जगपति बाबू साउथ के प्रसिद्ध एक्टर हैं। उन्होंने साउथ समेत बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। जगपति बाबू द्वारा अप्पाला सूरी के किरदार में निभाया गया अभिनय है। उनकी भूमिका न केवल कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ लाती है, बल्कि भावनाओं को भी मजबूती प्रदान करती है। जगपति बाबू के यदि नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 120-130 करोड़ रूपए के करीब है।

पेड्डी मूवी दिव्येंदु शर्मा नेटवर्थ (Peddi Movie Divyenndu Sharma Net Worth)-



मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानि दिव्येंदु शर्मा ने पेड्डी मूवी में अहम किरदार निभाया है। फिल्म में दिव्येंदु के किरदार ने उनको एक नई पहचान दिलाई है। दिव्येंदु ने रामबूजी का किरदार प्ले किया है। तो वहीं दिव्येंदु के यदि नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ रिपोर्ट के अनुसार, 14-15 करोड़ रूपए के करीब है।

पेड्डी मूवी जान्हवी कपूर नेटवर्थ (Peddi Movie Janhvi Kapoor Net Worth)-


जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ सिनेमा के भी बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। इससे पहले जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर की फिल्म देवारा में अहम किरदार निभाते हुए नजर आई थी। तो वहीं अब पेड्डी में अपनी खूबसूरत अदाओं से दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ती हुई नजर आ रही है। जान्हवी कपूर और राम चरण की केमिस्ट्री दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं यदि जान्हवी कपूर के नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 82 करोड़ रूपए के करीब है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story