TRENDING TAGS :
Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच बढ़ा विवाद, एफडब्लूआईसीई को भेजा लीगल नोटिस
Ranveer Singh FWICE Banned Legal Notice: रणवीर सिंह ने डॉन 3 के विवाद पर लिया लीगल एक्शन, जिससे फरहान अख्तर के साथ विवाद और बढ़ गया है
Don 3 Controversy Ranveer Singh Send Legal Notice FWICE Banned (Image Credit- Social Media)
Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और डॉन 3 की कंट्रोवर्सी रूकने का नाम नहीं ले रही है। जैसा कि सभी को पता है कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 की शूटिंग से पहले निर्माताओं के साथ किसी विवाद के चलते फिल्म बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच इस विवाद को सुलझाने के लिए कई सारी मीटिंग की गई। जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बडे़ निर्माता शामिल थे। खबरें यहाँ तक आई की सलमान खान इन दोनों के बीच का विवाद सुलझाएंगे। जोकि एक फेक खबर थी। लेकिन FWICE द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रणवीर सिंह को बैन कर देने के बाद ये विवाद रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। और गहरा होता जा रहा है। बता है कि इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर
रणवीर सिंह ने एफडब्लूसीई को भेजा नोटिस ( Ranveer Singh Send Legal Notice FWICE Banned)-
FWICE ने फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के शिकायत दर्ज करने के बाद रणवीर सिंह के बाद तीन बार नोटिस भेजा, लेकिन रणवीर सिंह ने उनका जवाब नहीं दिया। जिसके बाद रणवीर सिंह के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें FWICE ने ये घोषणा की वह रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव पारित करने जा रही है। जिसपर रणवीर सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उनके सपोर्ट में कई फिल्म स्टार और निर्माताओं ने अपनी बात रखी।
यही नहीं फिल्म निर्माता TP Agrawal ने FWICE के खिलाफ लीगल नोटिस भेजी है। ऐसी खबरें कल सामने आई थी। तो वहीं अब जाकर एक और खबर वायर हो रही है। जिसके अनुसार, डॉन 3 को लेकर असहयोग के निर्देश के बाद रणवीर सिंह ने FWICE को कानूनी नोटिस भेजा है। इस कदम से एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ विवाद और गहरा गया है, क्योंकि फिल्म कंपनी एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी कर रही है। अभिनेता की ओर से जारी बयान में कहा गया है: "रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइज़ से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभाला जाना चाहिए।"
रणवीर सिंह ने विवाद को सुलझाने की थी कोशिश (Ranveer Singh Farhaan Akhtar Don 3 Controversy)-
रणवीर सिंह ने डॉन 3 के विवाद को सुलझाने के लिए फरहान अख्तर और डॉन 3 की टीम के सामने एक प्रस्ताव रखा था। जिसमें उन्होंने 10 करोड़ रूपए का भुगतान करने को कहा था। तो वहीं भविष्य में यदि वो कोई फिल्म इनके साथ करते हैं तो फीस में 25 प्रतिशत की कमी करेंगे। लेकिन फरहान अख्तर ने इस प्रस्ताव को नहीं माना उन्होंने 45 करोड़ रूपए के भुगतान की बात कही। जिसके बाद ये विवाद बढ़ता ही जा रही है।
कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के बैन पर कहा (Kangana Ranaut On Ranveer Singh Banned)-
कंगना रनौत से जब कल उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉच के समय रणवीर सिंह पर सवाल पूछा गया। तब उन्होंने कहा- "मुझे हर किसी ने बैन कर दिया है। जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं। तो ऐसा तो नहीं हो सकता कि आपकी हकीकत बढ़े और आपके दुश्मन न बढ़े। तो उनको ये सोचना चाहिए कि उनकी क्या किस्मत है। "


