Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के सेट पर स्टंट के दौरान हुआ हादसा, ये कंटेस्टेंट हुआ घायल

Khatron Ke Khiladi 15 Update: खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से एक चौंकने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक सेट पर बड़ा हादसा हो गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Jun 2026 3:27 PM IST
Khatron Ke Khiladi 15 Update
X

Khatron Ke Khiladi 15 Update (Photo- Social Media)

Khatron Ke Khiladi 15 Update: कलर्स चैनल पर बहुत ही जल्द रोहित शेट्टी का मोस्ट लव्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 शुरू होने वाला है, दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान है, उन्हें अब बेसब्री से शो के ऑन एयर का इंतजार है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग केप टाउन में की जा रही है और लगातार सेट से अपडेट भी सामने आ रही है, वहीं अब एक KKK 15 के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक एक खिलाड़ी संग स्टंट के दौरान बड़ा हादसा हो गया है, जो खिलाड़ी हादसे का शिकार हुआ है, वो कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता ऋत्विक धनजानी हैं।

ऋत्विक धनजानी संग हुआ हादसा

खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़ी शॉकिंग अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक, सेट पर ऋत्विक धनजानी के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋत्विक धनजानी ने एक स्टंट के दौरान खुद को जला लिया। दरअसल ऋत्विक धनजानी फायर स्टंट कर रहे थे, इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। ऋत्विक धनजानी स्टंट के दौरान ज्यादा जले हैं या थोड़ा, इससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिली है, बस इतनी ही खबर है कि स्टंट के दौरान उन्होंने खुद को जला लिया। फिलहाल, ये खबर सुन फैंस ऋत्विक धनजानी के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहें हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 एविक्शन

खतरों के खिलाड़ी 15 के एविक्शन से जुड़ी भी कई अपडेट मिली है, खबरों की मानें तो Orry पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शो से एविक्ट हुए हैं, उन्होंने अपने एविक्शन का हिंट खुद दिया था। Orry के बाद कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अविका गौर भी शो से बाहर हो चुकीं हैं, लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसका दावा न्यूज़ट्रैक द्वारा नहीं किया जा रहा है।

खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 15 में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, अविनाश मिश्रा,ओरी, रुहानिका धवन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और अविका गौर जैसे सेलेब्स हैं। शो इसी महीने में टीवी पर दस्तक देगा।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story