Shehnaaz Gill Video: शहनाज को देख फूट-फूटकर रोई फैन, एक्ट्रेस ने प्यार से लगाया गले

Shehnaaz Gill Video: एक वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें शहनाज को गले लगाकर एक फैन काफी इमोशनल हो गई।

Monika
Published on: 17 July 2022 8:44 AM IST
Shehnaaz Kaur Gill
X

शहनाज गिल (फोटो: सोशल मीडिया )

Shehnaaz Gill Video : सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) लगातार फैन्स का दिल जीत रही हैं। एक सेलिब्रिटी होने के बावजूद फैन्स के बीच रहने, उनसे मिलने में दो बार भी नहीं सोचती शहनाज गिल । बिग बॉस 13 से काफी ज्यादा पॉपुलर हुईं । आज लाखों दिलों पर अकेली राज कर रही हैं । बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं । हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज (Shehnaaz Gill) को गले लगाकर एक फैन काफी इमोशनल हो गई, शहनाज ने फैन को प्यार से हैंडल किया ।

इस तेज़ी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज एक अवॉर्ड्स शो में पहुंची थी जहा से निकलते वक़्त उन्हें एक फैन मिली । फैन शहनाज को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी । तभी अभिनेत्री ने उसे प्यार से गले लगा लिया । ये वीडियो सभी का दिल जीत रहा है । सभी के दिलों को छू गया ये वीडियो ।


कभी ईद कभी दीवाली में कई साउथ स्टार्स

बता दें, जल्द शहनाज अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के साथ नज़र आने वाली हैं । फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) में शहनाज का रोल काफी ख़ास होने वाला है । फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और जस्सी गिल भी नज़र आने वाली हैं । फिल्म में साउथ फिल्मों के कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं। जिसमें बाबू, वेंकटेश और पूजा हेगड़े के साथ अब एक नया नाम जुड़ गया है एक्टर रामचरण का । रामचरण सलमान खान की फिल्म में कैमियो रोल रहेंगे । इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं ।

एक बोल्ड और खूबसूरत फोटोशूट

पंजाब दी कटरीना कही जाने वाली शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । अपने फोटोशूट से सभी को हिला रखा है । एक के बाद एक बोल्ड और खूबसूरत फोटोज शेयर कर रही हैं ।

Monika
ABOUT THE AUTHOR

Monika

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story