TRENDING TAGS :
Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला कबूलनामा, प्रोड्यूसर पर लगाए यौन उत्पीड़न आरोप को बताया झूठा
Shilpa Shinde: भाभी जी घर पर हैं विवाद पर शिल्पा शिंदे ने बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ उन्होंने झूठा केस दर्ज कराया था।
Shilpa Shinde Video
Shilpa Shinde Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री और बिग बॉस जीत चुकीं शिल्पा शिंदे फिर अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ चुकीं हैं, इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शॉकिंग खुलासा किया है, जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में बातचीत में बताया है कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं के निर्माता के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, वह झूठी थी, शिल्पा शिंदे के इस बयान से खलबली मच गई है।
शिल्पा शिंदे का बड़ा कबूलनामा
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चाओं का हिस्सा रहतीं हैं, वे अपने मुंहफट अंदाज के लिए जानी जाती हैं और कई बार उनके बयानों की वजह से अच्छी खासी कंट्रोवर्सी भी हो जाती है। फिलहाल, शिल्पा शिंदे ने इस बार कुछ ऐसा राज बताया, जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए। दरअसल शिल्पा शिंदे हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आईं और इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि सालों पहले उन्होंने भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर जो यौन उत्पीड़न के इल्जाम लगाए थे, वे झूठे थे।
शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट में कहा, "यह बात कोई नहीं जानता। मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता। मैंने अपने प्रड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इसलिए दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था। आखिरकार, समझौता होने के बाद मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाई। पुलिस सीधे तौर पर कहती है कि अगर आप FIR दर्ज कराना चाहते हैं, तो आपको गंभीर आरोप लिखने होंगे। जब मैंने अपने दोस्तों को बताया तो उन्होंने कहा कि तुम क्या करने जा रही हो, तुम्हें पता भी है, लेकिन मैंने कहा कि मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है। मैं आज बोल रही हूं कि वह झूठ था। मैं आज पहली बार ये स्वीकार कर रही हूं।"
शिल्पा शिंदे के आगे कहा कि इसके बाद हमारे बीच समझौता हो गया है, मेरे बचे हुए पैसे मुझे तीन महीने बाद मिल गए, और कहा गया कि न आज के बाद आप हमारे बारे में मीडिया में बात करेंगे और न मैं उनके बारे में कुछ बात करूंगी। शिल्पा शिंदे ने बताया कि अब उनकी दोस्ती भी प्रोड्यूसर के साथ अच्छी है, बता दें कि उन्होंने सालों बाद फिर से भाभी जी घर पर हैं पर वापसी की थी।


