Gullak 5 Cast: अन्नू भैया ने क्यों छोड़ा गुल्लक 5? क्या सेट पर हुआ था बड़ा विवाद

Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta: गुल्लक 5 आ चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरीज में अन्नू भैया का किरदार निभा चुके अभिनेता वैभव राज गुप्ता ने पांचवें सीजन से क्यों किनारा कर लिया, नहीं? तो चलिए हम बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Jun 2026 1:21 PM IST
Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta
X

Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta

Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta: सोनी लिव की हिट सीरीज गुल्लक 5 आज से रिलीज हो गई है और हर सीजन की तरह इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मिश्रा परिवार एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि बता दें कि, गुल्लक 5 के सीजन में एक बड़ा बदलवा हुआ है, जिसकी वजह से दर्शक थोड़े निराश भी हैं, दरअसल गुल्लक का मोस्ट पॉपुलर किरदार अन्नू भैया को बदल दिया गया है, जहां अब तक अन्नू भैया के रोल में अभिनेता वैभव राज गुप्ता नजर आ रहे थे, वहीं पांचवें सीजन में उन्हें अभिनेता अनंत वी जोशी ने रिप्लेस कर दिया है, चलिए जानते हैं कि आखिर किस वजह से वैभव राज गुप्ता को रिप्लेस किया गया।

वैभव राज गुप्ता को गुल्लक 5 से क्यों किया गया रिप्लेस

वैभव राज गुप्ता गुल्लक सीरीज की जान हुआ करते थे, उनके अन्नू भैया के किरदार को जो पॉपुलरिटी मिली थी, वह देखने लायक थी, इस सीरीज का सबसे पसंदीदा किरदार थे अन्नू भैया, ऐसे में जब खबरें आईं कि वैभव राज गुप्ता गुल्लक 5 का हिस्सा नहीं होंगे तो दर्शकों को बड़ा झटका लगा, उन्होंने मेकर्स से यही मांग की, कि वैभव राज गुप्ता को ही अन्नू भैया के किरदार में वापस लाया जाए, लेकिन उनकी जगह मेकर्स ने अनंत वी जोशी को कास्ट किया और अनंत वी जोशी अन्नू भैया के किरदार में पूरी तरह से न्याय करते भी नजर आ रहें हैं।


वहीं, अब यदि आपको बताएं कि वैभव राज गुप्ता ने क्यों गुल्लक 5 से मुँह फेरा तो इसकी वजह फीस बताई जा रही है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव राज गुप्ता पांचवें सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ाना चाहते थे, पिछले के सीजन में उन्हें शो के बजट के बराबर फीस दी गई थी, वहीं पांचवें सीजन के लिए जब उन्होंने और ज्यादा फीस मांगी तो मेकर्स बजट की वजह से उन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाए। TVF और सोनी लिव के लिए वैभव की फीस में और बढ़ोतरी करना संभव नहीं था, ऐसा करने पर बेसिक खर्चों में कटौती करनी पड़ती और बाकी कलाकारों की फीस भी कम करनी पड़ती, जिस वजह से मेकर्स ने वैभव की जगह फिर अनंत वी जोशी को कास्ट कर लिया। सुनने में तो यह भी आया है कि वैभव राज गुप्ता का मेकर्स संग विवाद भी हुआ था।


गुल्लक 5 के बारे में

गुल्लक सीजन 5 में अनंत वी जोशी के साथ ही जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर, सुनीता राजवार, गोपाल दत्त, हेली शाह और मनुज शर्मा नजर आ रहें हैं। इसका निर्देशन पलाश वासवानी, अमृत राज गुप्ता और श्रेयांश पांडे ने किया है, सीरीज को दर्शक आज से सोनी लिव पर किसी भी समय देख सकते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story