Heat Stroke Ke Lakshan: हीट स्ट्रोक से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत, वक़्त रहते पहचान लें वरना पड़ सकता है भारी

Heat Stroke Ke Lakshan: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हीट स्ट्रोक अचानक नहीं होता, बल्कि इससे पहले शरीर कई चेतावनी संकेत देता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 2 Jun 2026 7:10 AM IST
Heat Stroke Ke Lakshan
X

Heat Stroke Ke Lakshan

Heat Stroke Ke Lakshan: देश के कई राज्यों में भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे मौसम में लू और हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हीट स्ट्रोक अचानक नहीं होता, बल्कि इससे पहले शरीर कई चेतावनी संकेत देता है। अगर इन संकेतों को वक़्त रहते पहचान लिया जाए तो गंभीर स्थिति से खुद को बचाया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और लंबे वक़्त तक धूप में काम करने वाले लोग हीट स्ट्रोक के सबसे ज्यादा जोखिम में होते हैं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को भी ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

क्या होता है Heat Stroke?

Heat Stroke एक गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जो तब पैदा होती है जब शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाली प्रणाली अत्यधिक गर्मी के कारण काम करना बंद कर देती है। साधारण तौर शरीर पसीने के माध्यम से खुद को ठंडा रखता है, लेकिन जब गर्मी बहुत ज्यादा हो और शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो यह प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। इससे शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।

हीट स्ट्रोक से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत -

1. लगातार सिर में दर्द और चक्कर आना

अगर गर्मी में रहने के बाद सिर भारी महसूस हो, बार-बार सिर में दर्द हो या चक्कर आने लगें, तो इसे सामान्य थकान समझकर अनदेखा न करें। यह शरीर के ज्यादा गर्म होने का शुरुआती संकेत हो सकता है।

2. अत्यधिक प्यास लगना

बार-बार पानी पीने के बावजूद प्यास बनी रहे और मुंह लगातार सूखा महसूस हो तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत है। शरीर में पानी की कमी हीट स्ट्रोक का प्रमुख कारण बन सकती है।

3. कमजोरी और बहुत ज्यादा थकान महसूस होना

अगर साधारण काम करने में भी थकान महसूस हो रही हो, शरीर में ऊर्जा की कमी लगे या कमजोरी बनी रहे तो यह भी चेतावनी का संकेत हो सकता है। बाहर काम करने वाले लोगों को इस लक्षण पर खासतौर से देना चाहिए।

4. त्वचा का लाल और गर्म होना

शरीर का तापमान बढ़ने पर त्वचा सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो सकती है। कई बार चेहरा लाल पड़ जाता है और शरीर में असामान्य गर्माहट महसूस होती है।

5. ध्यान केंद्रित करने में परेशानी

हीट स्ट्रोक की शुरुआत में व्यक्ति को भ्रम, बेचैनी या ध्यान केंद्रित करने में मुश्किलें पैदा हो सकती है। यह स्थिति गंभीर होने पर बेहोशी तक पहुंच सकती है।

किन लोगों को है अधिक खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और धूप में लंबे वक़्त तक रहने वाले लोग सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। वहीं, पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

Heat Stroke से बचने के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें। प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और नारियल पानी, नींबू पानी तथा अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।

अगर किसी व्यक्ति में तेज बुखार, भ्रम की स्थिति, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण नज़र आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वक़्त रहते सावधानी और सही देखभाल ही हीट स्ट्रोक से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story