How Much Tea To Drink Daily: आपकी उम्र के हिसाब से कितनी चाय है सही? ज्यादा पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

How Much Tea To Drink Daily: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आवश्यकता से अधिक चाय पीना शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 2 Jun 2026 12:37 PM IST (Updated on: 2 Jun 2026 12:37 PM IST)
How Much Tea To Drink Daily
X

How Much Tea To Drink Daily

How Much Tea To Drink Daily: भारत में चाय केवल एक पेय ही नहीं, बल्कि लोगों की दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस में किसी भी वक़्त ब्रेक हो या फिर दोस्तों के साथ बातचीत, चाय हर मौके पर मौजूद रहती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी उम्र और सेहत के अनुसार पूरे दिन में कितनी चाय पीना सही माना जाता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आवश्यकता से अधिक चाय पीना शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है।

'ग्रीन टी' को माना जाता है हेल्दी ऑप्शन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी हालिया सालों में ग्रीन टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। ग्रीन टी में कैटेचिन नाम की शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायता कर सकते हैं। कई रिसर्च में यह सामने आया है कि ग्रीन टी का नियमित रूप से सेवन हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।

इसके अलावा ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बेहतर बनाने और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को तेज करने में भी सहायक कर सकती है। यही कारण है कि वजन नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

किस उम्र में कितनी चाय पीना सही?

विशेषज्ञों के मुताबिक, चाय की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और जीवनशैली पर निर्भर करती है:

- किशोरों और युवाओं को पूरे दिन में 1-2 कप कैफीन युक्त चाय तक सीमित रहना चाहिए।

- स्वस्थ वयस्कों के लिए 3-5 कप ग्रीन टी तक सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।

- बुजुर्गों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टर की सलाह के अनुसार चाय का सेवन करना चाहिए।

- गर्भवती महिलाओं को कैफीन की मात्रा पर खासतौर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

अधिक चाय पीने से क्या हो सकते हैं नुकसान?

हालांकि, चाय के कुछ फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आवश्यकता से ज्यादा कैफीन लेने से बेचैनी, घबराहट, नींद न आना, सिर में दर्द, पेट की समस्याएं और एंग्जायटी जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।

खासतौर से गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा कैफीन के सेवन का खतरा बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पूरे दिन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

चाय पीने का सही वक़्त भी है जरूरी

डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि केवल चाय की मात्रा ही नहीं, बल्कि इसे पीने का वक़्त भी महत्वपूर्ण होता है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं भोजन के तत्काल बाद चाय पीने से शरीर में आयरन के अवशोषण पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे लंबे वक़्त में आयरन की कमी की दिक्कतें बढ़ सकती है।

संतुलित मात्रा में ही लें चाय का आनंद

विशेषज्ञों का कहना है कि चाय को पूरी तरह छोड़ने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा और वक़्त का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। संतुलित मात्रा में चाय का सेवन न सिर्फ आपको फ्रेश रख सकता है, बल्कि इसके कुछ स्वास्थ्य फायदे भी मिल सकते हैं। वहीं आवश्यकता से अधिक सेवन करने पर यही आदत कई स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह के दिक्कतों का कारण बन सकती है।

Disclaimer: यह लेख साधारण जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़े निर्णय या बदलाव से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story