Health Benefits of Jamun: जामुन खाते वक़्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकती हैं पाचन संबंधी समस्याएं

Health Benefits of Jamun: यदि आपको भी जामुन खाना बहुत पसंद है, इन बातों का अवश्य ध्यान रखें कि इसके साथ कभी भी इन 5 चीजों का सेवन न करें।

Priya Singh Bisen
Published on: 6 Jun 2026 7:10 AM IST
Health Benefits of Jamun
X

Health Benefits of Jamun

Health Benefits of Jamun: गर्मी और मानसून के मौसम में मिलने वाला जामुन (Jamun) स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहतरीन संगम माना जाता है। यह फल न सिर्फ अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। जामुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायता करता है। विशेष तौर पर डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जामुन का पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके से खाया जाए। कुछ खाद्य पदार्थों के साथ जामुन का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इससे गैस (gas), एसिडिटी (Acidity), पेट में दर्द (stomach ache), ब्लोटिंग (bloating) और अपच (indigestion) जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं।

1. जामुन के साथ अचार खाने से बचें

अचार और जामुन दोनों ही अम्लीय (Acidic) प्रकृति के होते हैं। इनका एक साथ सेवन पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। इससे सीने में जलन, एसिडिटी और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जामुन और अचार खाने के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर रखना चाहिए।

2. हल्दी वाले भोजन के तुरंत बाद न खाएं जामुन

हल्दी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन जामुन के साथ इसका सेवन कुछ लोगों के लिए असहजता पैदा कर सकता है। इससे मतली, पेट में जलन या भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए जामुन खाने से पहले या बाद में अधिक हल्दी युक्त भोजन से बचना बेहतर माना जाता है।

3. मिठाई और तली-भुनी चीजों से रखें दूरी

जामुन जल्दी पचने वाला फल है, जबकि मिठाइयां और तली हुई चीजें पचने में ज़्यादा वक्त लेती हैं। दोनों को एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसका नतीजा गैस, ब्लोटिंग और पेट में भारीपन के रूप में सामने आ सकता है।

4. दूध के साथ जामुन का सेवन न करें

आयुर्वेद और कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बचने की सलाह देते हैं। इससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और पेट में गैस, दर्द या अपच की दिक्कतें हो सकती है। बेहतर होगा कि जामुन खाने के कम से कम 1-2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।

5. जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना पड़ सकता है भारी

कई लोग जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, लेकिन यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और एसिडिटी या पेट खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। जामुन खाने के बाद कम से कम 30-45 मिनट तक पानी न पीना बेहतर माना जाता है।

क्या है जामुन खाने का सही तरीका ?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जामुन को खाली पेट या हल्के नाश्ते के बाद खाना सबसे बेहतर माना जाता है। साथ ही इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। सही तरीके से सेवन करने पर जामुन ब्लड शुगर कंट्रोल करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता कर सकता है।

Note: अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है या विशेष डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो जामुन के सेवन से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह अवश्य लें।


Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story