BJP विधायक का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में शोक की लहर

BJP MLA Fosum Khimhoon Passed Away: अरुणाचल के भारतीय जनता पार्टी के विधायक फोसुम खिमहून का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Jugul Kishor
Published on: 9 March 2024 12:06 PM IST (Updated on: 9 March 2024 1:15 PM IST)
BJP MLA Fosum Khimhoon Passed Away
X

 बीजेपी विधायक फोसुम खिमहून (Social Media)

BJP MLA Fosum Khimhoon Passed Away: अरुणाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के विधायक फोसुम खिमहून का आज यानि शनिवार (09 मार्च) को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बीजेपी विधायक के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक खिमहून 63 साल के थे।

फ़ोसुम खिम्हुन अरुणाचल प्रदेश राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। खिमहून 2014 के अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के उम्मीदवार के रूप में 52-चांगलांग दक्षिण सीट से चुने गए थे। उन्होंने 2019 में बीजेपी के टिकट पर फिर से सीट जीती। उनका विवाह डॉ. एम. खिमहुन से हुआ और उनके 2 बच्चे हैं।

Jugul Kishor
ABOUT THE AUTHOR

Jugul Kishor

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story