BharatPe Flex Launch 2026: बैंक अकाउंट में नहीं हैं पैसे? फिर भी हो जाएगा UPI पेमेंट, जाने कैसे

BharatPe Flex Launch 2026: अब UPI पेमेंट के लिए बैंक खाते में पैसे होना जरूरी नहीं होगा। BharatPe Flex के जरिए ग्राहक 45 दिन तक ब्याज-मुक्त क्रेडिट सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Jyotsana Singh
Published on: 3 Jun 2026 9:32 AM IST (Updated on: 4 Jun 2026 12:39 AM IST)
bharatpe flex launch 2026 upi payment without bank balance credit on upi
X

BharatPe Flex Launch 2026 Credit on UPI

BharatPe Flex Launch 2026: मोबाइल फोन के बढ़ते चलन के साथ शहरी इलाकों से लेकर गांव की पगडंडियों तक अब भारत में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ रहा है। यही वजह कि अपने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अब UPI सिर्फ बैंक खाते में मौजूद रकम तक सीमित नहीं रहेगा। देश की प्रमुख फिनटेक कंपनी BharatPe ने YES BANK के साथ मिलकर ‘BharatPe Flex’ नाम की नई Credit-on-UPI सेवा शुरू की है। इस सुविधा के जरिए ग्राहक अपने बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर भी UPI है ये है क्या कहते हो रही हो के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह सेवा ग्राहकों को अधिक वित्तीय लचीलापन देगी और रोजमर्रा के खर्चों को संभालना आसान बनाएगी।

क्या है BharatPe Flex और कैसे करता है काम?

BharatPe Flex को आसान भाषा में समझें तो यह UPI से जुड़ी एक क्रेडिट सुविधा है। यह किसी डिजिटल क्रेडिट कार्ड की तरह काम करती है, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए ग्राहकों को पेमेंट का तरीका बदलने की जरूरत नहीं होगी। यूजर पहले की तरह QR कोड स्कैन करेगा या UPI के जरिए भुगतान करेगा। लेकिन रकम सीधे बैंक खाते से कटने के बजाय उसे मिली क्रेडिट लिमिट से एडजस्ट होगी। इसके कारण ग्राहक जरूरत पड़ने पर बिना तत्काल नकदी के भी भुगतान कर सकेंगे।

रोजमर्रा के कई जरूरी खर्चों में मिलेगी सुविधा

इस नई सेवा का उपयोग किराना स्टोर से खरीदारी, ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल भुगतान और अन्य UPI आधारित लेनदेन में किया जा सकेगा। ऐसे में अगर किसी समय बैंक खाते में पर्याप्त राशि न हो तो भी जरूरी भुगतान रुकेंगे नहीं। यही वजह है कि इसे ‘Pay Now, Settle Later’ यानी अभी भुगतान करें और बाद में रकम चुकाएं मॉडल के रूप में पेश किया गया है।

45 दिनों तक ब्याज मुक्त, EMI की भी सुविधा

BharatPe Flex का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी ब्याज-मुक्त अवधि है। कंपनी के अनुसार ग्राहक खर्च की गई राशि को चुकाने के लिए 45 दिनों तक का समय पा सकते हैं और इस दौरान कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। यदि कोई ग्राहक पूरी रकम एक साथ चुकाने में सक्षम नहीं है तो वह बकाया राशि को लेकर आसान मासिक किस्तों यानी EMI में भी बदल सकता है। इससे बड़े या अचानक आने वाले खर्चों का दबाव कम हो सकता है।

सिर्फ तीन मिनट में मिल सकता है अप्रूवल

कंपनी का दावा है कि इस सुविधा के लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। पूरा सिस्टम डिजिटल है और पात्र ग्राहकों को महज तीन मिनट में अप्रूवल मिल सकता है। इससे उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो तुरंत क्रेडिट सुविधा चाहते हैं और पारंपरिक बैंकिंग प्रक्रियाओं में समय नहीं गंवाना चाहते।

खर्च और लिमिट की जानकारी ऐप पर रहेगी उपलब्ध

BharatPe Flex का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अपने खर्च, उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और रीपेमेंट से जुड़ी सभी जानकारियां सीधे BharatPe ऐप पर देख सकेंगे। इससे उन्हें अपने वित्तीय लेनदेन पर बेहतर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। कंपनी ने योग्य लेनदेन पर रिवॉर्ड्स देने की भी घोषणा की है, जिससे डिजिटल भुगतान का अनुभव और आकर्षक बन सकता है।

BharatPe और YES BANK ने क्या कहा?

लॉन्च के अवसर पर BharatPe के CEO नलिन नेगी ने कहा कि UPI ने देश में भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। अब अगला कदम ग्राहकों को अपने खर्चों के प्रबंधन के लिए ज्यादा नियंत्रण और लचीलापन देना है। उन्होंने कहा कि BharatPe Flex इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। वहीं YES BANK के कंट्री हेड (क्रेडिट कार्ड्स) अनिल सिंह का कहना है कि यह साझेदारी ग्राहकों को बेहतर Credit-on-UPI अनुभव देगी और उन्हें अपने कैश फ्लो को अधिक प्रभावी तरीके से मैनेज करने में मदद करेगी।

BharatPe Flex को एक्टिव करना है बेहद आसान

इस सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को BharatPe ऐप में जाकर BharatPe Flex विकल्प चुनना होगा। इसके बाद डिजिटल ऑनबोर्डिंग और KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अप्रूव हुई क्रेडिट लाइन को UPI से लिंक करने और UPI PIN सेट करने के बाद ग्राहक इस सुविधा का उपयोग शुरू कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया को सरल और डिजिटल रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story