BJP की नई कमान, उत्तराखंड और हिमाचल में अध्यक्ष बने ये नेता, जानिए नाम!

BJP State President: पार्टी में यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 July 2025 4:14 PM IST
BJP State President
X

BJP State President

BJP State President: उत्तराखंड बीजेपी ने एक बार फिर से महेंद्र भट्ट पर विश्वास जताते हुए उन्हें दूसरी बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। खास बात यह रही कि इस चुनाव में महेंद्र भट्ट निर्विरोध चुने गए, जिससे पार्टी में एक बार फिर उनके नेतृत्व को स्वीकार्यता मिली है।

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले कुछ वक़्त से अटकलें और चर्चाएं तेज थीं। कई नामों पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अंत में पार्टी आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के अनुभव और संगठन पर उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी। महेंद्र भट्ट इससे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय रूप से भूमिका निभा चुके हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले चुनावों में और अधिक मज़बूती से उतरेगी।

एक बार फिर हिमाचल बीजेपी की कमान

हिमाचल प्रदेश बीजेपी को नया लेकिन जाना-पहचाना चेहरा बतौर अध्यक्ष मिल गया है। डॉ. राजीव बिंदल को एक बार फिर से हिमाचल बीजेपी की कमान सौंपी दी गई है। यह तीसरी बार है जब उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। उनकी नियुक्ति की घोषणा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। बिंदल के नाम पर निर्विरोध सहमति बनी और वरिष्ठ नेताओं ने उनका नाम प्रस्तावित किया।

चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने जानकारी दी कि डॉ. बिंदल के समर्थन में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सभी भाजपा सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद ठाकुर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

डॉ. राजीव बिंदल का राजनीतिक सफर लंबा और अनुभवों से भरा रहा है। वे 2002 से 2022 तक सोलन से तीन और नाहन से दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वर्ष 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

अब एक बार फिर से 1 जुलाई 2025 से उनका नया कार्यकाल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शुरू हो चुका है। पार्टी में यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story