Delhi Fire: उपहार कांड के 19 साल बाद अब मालवीय नगर में भीषण आग

Delhi Fire: उपहार सिनेमा में आग 13 जून 1997 में लगी थी। उपहार कांड में करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 Jun 2026 1:53 PM IST
Delhi Fire
X

Delhi Fire

Delhi Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल - रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों के मौत होेने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि होटल व रेस्टोरेंट के रूप में चल रही बिल्डिंग में बुधवार, 3 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे आग लगी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हादसे में झुलसे कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अब तक 37 लोगों को बाहर निकाल चुकी है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले में शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी मामले में दुख जताया है।

सूत्रों के अनुसार घटनाग्रस्त होटल में सरकार की परमीशन से चल रहा था में जिसमें सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी। लेकिन नियमों की अनदेखी कर रेस्टोरेंट-सह-होटल के संचालक ने इसमें 25 कमरे बना रखे थे। अब तक घटना के कारण सामने नहीं आए, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल में ठहरने वाले लोगों में कुछ विदेशी नागरिक भी ठहरे थे। वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जो एम्स में अपने परिजनों का इलाज कराने आए थे।

उपहार कांड के 19 साल बाद अब मालवीय नगर में आग से 21 लोगों की मौत

आपको बता दें कि दिल्ली के चर्चित उपहार कांड के 19 साल बाद इतना भीषण अग्निकांड हुआ है। उपहार कांड एक उपहार सिनेमा में लगी आग को कहते हैं जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। उपहार सिनेमा में आग 13 जून 1997 में लगी थी। उपहार कांड में करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उपहार सिनेमा में उस वक्त आग लग गई थी जब दोपहर बाद करीब 3 बजे बाॅर्डर फिल्म का शो चल रहा था। बताया जा रहा है कि सिनेमा हाल के बेसमेंट लगे बिजली के खराब ट्रांसफाॅर्मर से हुई शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी।

2021 में सुप्रीम कोर्ट में मामले में उपहार सिनेमा के मालिकों को अंसल ब्रदर्स सुशील अंसल और गोपाल अंसल पर सबूतों से छेड़छाड़ का दोषी पाया था और 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

दो दशक के संघर्ष के बाद मिला न्याय

आपको बता दें कि उपहार कांड के पीड़ितों में कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने एक ही परिवार के कई सदस्यों को खो दिया था। उपहार कांड घटना से व्यथित पीड़ित परिवारों ने कानूनी लड़ाई और न्याय के लिए द एसोसिएशन ऑफ विक्टिम ऑफ उपहार फायर ट्रेजडी नामक संगठन का गठन किया था। करीब दो दशकों से अधिक चली न्याय के लिए कानूनी लड़ाई में 21 को सुप्रीम कोर्ट ने अंसल ब्रदर्स को घटना का दोषी मानते हुए हुए 7 साल की जेल के साथ भारी जुर्माना लगाया था। अदालत ने सिनेमा मालिकों को घोर लापरवाही का दोषी पाया था।

सिनेमा घर में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम

बताया जा रहा है जब उपहार सिनेमा में आग लगी तब बिजली की सप्लाई बंद हो गई जिससे अंधेरे और धुंआ के कारण लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पाए और मौत की नींद सो गए। उस वक्त वहां फायर एग्जिट गेट और फायर एग्जिट इंडीकेटर लाइटें भी नहीं थीं। इस घटना के बाद होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए थे।

अब होटल या सिनेमा घर का नक्शा पास करना, फायर सेफ्टी व अन्य NOC के बाद ही विधिवत संचालन किया जा सकता है। लेकिन लोग नियमों की अनदेखी कर अब भी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story