Delhi होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भड़की भीषण आग, 21 की मौत, कई लोग बुरी तरह झुलसे

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 Jun 2026 11:58 AM IST (Updated on: 3 Jun 2026 1:56 PM IST)
Delhi Restaurant Fire
X

Delhi Restaurant Fire

Delhi Restaurant Fire: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज 3 जून यानी बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से भयंकर अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस बड़े हादसे में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। आग हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में लगी, जहां बेसमेंट में फंसे कई लोगों को दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, आग लगने की जानकारी सुबह करीब 8:50 बजे मिली। घंटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, अधिकारियों ने आशंका जताई है कि रेस्टोरेंट के अंदर अभी भी कुछ लोग मौजूद हो सकते हैं। इसी वजह से एहतियात के तौर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया है।

हादसे पर CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख

इस भयंकर हादसे पर CM रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ने बेहद भावुक हकार लिखा, "मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूँ। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करती हूँ।"

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया से प्रभावित परिसरों से कई लोगों को बचाने और सुरक्षित निकालने में मदद मिली।

दिल्ली सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और समर्थन प्रदान किया जा रहा है।

दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

PM मोदी ने पोस्ट से किया मदद का ऐलान

हादसे का video वायरल

इस वक्त हादसे का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए होटल के रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिलों से नीचे छलांग लगाते नज़र आ रहे हैं। धुएं से घिरे लोगों की चीख-पुकार और बचाव के प्रयास हादसे की भयावहता को स्पष्ट रूप से बयां कर रही हैं।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भयंकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है ताकि बचाव कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए।

फिलहाल आग लगने के पीछे के कारणों का पता नहीं सका है। विशेषज्ञों और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य तकनीकी कारणों की संभावना लग रही है हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

BJP विधायक सतीश उपाध्याय का हादसे पर बयान

इस घटना पर BJP विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया और प्रशासनिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

उपाध्याय ने स्थानीय लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य में क्षेत्र के निवासियों ने भी बहुत मदद किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। विधायक ने कहा कि पूरा प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद में तेजी से लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

SDM जितेंद्र कुमार ने कहा, “जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने तत्काल DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

हादसे पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जताया दुःख

घटना की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ पायेगी।


Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story