Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR मौसम पर बड़ा अपडेट, फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 4-5 जून को येलो अलर्ट जारी

Aaj Delhi ka Mausam: उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका बड़ा प्रभाव 3 जून से 6 जून तक दिल्ली-NCR के मौसम पर देखने को मिलेगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 Jun 2026 2:38 PM IST (Updated on: 3 Jun 2026 2:40 PM IST)
Aaj Delhi ka Mausam
X

Aaj Delhi ka Mausam

Aaj Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नज़र आ रही है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बड़ी जानकारी दी है। इसके प्रभाव से राजधानी और आसपास के इलाकों में आगामी कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से परिवर्तन मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका बड़ा प्रभाव आजु 3 जून से 6 जून तक दिल्ली-NCR के मौसम पर देखने को मिलेगा। इस दौरान क्षेत्र में धूलभरी आंधी, बादलों की आवाजाही और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम के कारण तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत बनी रहेगी।

4 और 5 जून के लिए yellow alert

IMD ने 4 और 5 जून के लिए yellow alert जारी किया है। इस दौरान दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान रहेगा सामान्य से कम

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इस अवधि में दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में होने वाली वर्षा के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं जाएगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बीते दिन का मौसम कैसा रहा

बीते मंगलवार को दिल्ली में मौसम अपेक्षाकृत सूखा रहा और किसी भी प्रमुख मौसम केंद्र पर वर्षा दर्ज नहीं की गई। दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव महसूस किया गया। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि साधारण से थोड़ा कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

6 जून के बाद बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून के बाद मौसम फिर से स्थिर हो जाएगा। 7 और 8 जून को आसमान पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। खासतौर से आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है।

बता दे, दिल्ली-NCR में फिलहाल मौसम का यह परिवर्तन लोगों के लिए राहत और सावधानी दोनों लेकर आया है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रह सकता है, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story