Earthquake In MP: भूकंप से हिली मध्य प्रदेश की धरती, इन जिलों में महसूस किए गए झटके

Earthquake In MP: रविवार दोपहर को भूकंप के झटकों से मध्य प्रदेश के कई जिलों में दहशत फ़ैल गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर 12.54 बजे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 Feb 2023 4:59 PM IST
Earthquake tremors felt in districts of Madhya Pradesh
X

भूकंप से हिली मध्य प्रदेश की धरती, इन जिलों में महसूस किए गए झटके: Photo- Social Media

Earthquake In MP: रविवार दोपहर को भूकंप के झटकों से मध्य प्रदेश के कई जिलों में दहशत कायम हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर 12.54 बजे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3 दर्ज की गई है। इसका केंद्र 10 किमी गहराई में था। जिन जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, उनमें इंदौर, धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन और अलीराजपुर शामिल है। अभी तक जानमाल की क्षति को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

अरूणाचल में भी महसूस किए गए झटके

मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर – पूर्वी राज्य अरूणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर 12.12 बजे राज्य के पश्चिमी हिस्से में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र भूटान सीमा के नजदीक वेस्ट कामेंग में 10 किमी की गहराई में था। अरूणाचल के अलावा मध्य – उत्तरी असम और पूर्वी भूटान में भी झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

दरअसल, देश के उत्तर-पूर्वी राज्य भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र यानी सिस्मिक जोन 5 में आते हैं। यहां पर भूकंप के आने का खतरा हमेशा बना रहता है। कुछ दिनों पहले ही असम के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह भूकंप करीब 10 मिनट तक रहा था

बता दें कि हर साल दुनिया में 20 हजार के करीब भूकंप आते हैं। इनमें से अधिकांश भूकंप की तीव्रता काफी कम होती है, जिसके कारण नुकसान अधिक नहीं होता है। केवल 100 भूकंप ही ऐसे होते हैं, जिनमें नुकसान होने की सबसे अधिक संभावना रहती है। इतिहास में सबसे अधिक देर तक रहने वाला भूकंप साल 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप करीब 10 मिनट तक रहा था।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story