जमीन मुसलमानों की लेकिन बना मंदिर... बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर ने ये क्या कहा? ममता बनर्जी पर बोला बड़ा हमला!

Bengal politics 2026 Mandir Masjid: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासत गरमाई, हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम वोटरों की अनदेखी का आरोप लगाया।

Gausiya Bano
Published on: 1 April 2026 1:00 PM IST
जमीन मुसलमानों की लेकिन बना मंदिर... बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर ने ये क्या कहा? ममता बनर्जी पर बोला बड़ा हमला!
X

Bengal politics 2026 Mandir Masjid: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले गर्मी तेज हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम मतदाताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने के बाद मंदिर निर्माण पर ज्यादा ध्यान दिया और मुस्लिम समुदाय के मुद्दों को नजरअंदाज किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार एक वर्ग के लिए काम कर सकती है, तो वे भी अपने समुदाय के लिए खुलकर काम करेंगे। इस बयान ने बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

नई पार्टी, नया गठबंधन

टीएमसी से बाहर होने के बाद कबीर ने अपनी अलग पहचान बनाने की ठानी और ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ का गठन किया। अब उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन कर लिया है। यह गठबंधन सीधे तौर पर टीएमसी और बीजेपी दोनों को चुनौती देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। ओवैसी ने भी इस गठबंधन को मुस्लिम नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

महिलाओं के लिए बड़ा वादा

चुनावी माहौल में कबीर ने बड़ा दांव खेलते हुए महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान किया है। उन्होंने ममता सरकार की ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 3,500 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह वादा सीधे तौर पर महिला वोटरों को साधने की कोशिश माना जा रहा है।

बता दें कि आगामी चुनाव के लिए इस नए गठबंधन ने अपनी रणनीति भी साफ कर दी है। हुमायूं कबीर ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें कुछ सीटें AIMIM को दी जाएंगी। ऐसे में साफ है कि बंगाल में इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story