पलक झपकते पाकिस्तान हो जाता तबाह लेकिन ऐन वक्त पर... भारतीय नौसेना प्रमुख ने क्या कहा?दिया बड़ा बयान

India Pakistan: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना पाकिस्तान पर हमला करने के बेहद करीब थी।

Gausiya Bano
Published on: 2 April 2026 11:15 AM IST
पलक झपकते पाकिस्तान हो जाता तबाह लेकिन ऐन वक्त पर... भारतीय नौसेना प्रमुख ने क्या कहा?दिया बड़ा बयान
X

India Pakistan: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने मुंबई में नौसेना अलंकरण समारोह के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन इस्लामाबाद की ओर से सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया गया।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, “हम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने से महज कुछ ही मिनट दूर थे, लेकिन इसी दौरान पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया। ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय नौसेना की तत्परता और दृढ़ संकल्प को पूरी दुनिया के सामने पेश किया।” उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान नौसेना की यूनिट्स ने त्वरित तैनाती की और बेहद आक्रामक रुख बनाए रखा।

पश्चिम एशिया में व्यापारिक मार्गों पर संकट

नौसेना प्रमुख ने वैश्विक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में कम से कम 20 व्यापारिक जहाजों पर हमले हुए हैं। होर्मुज मार्ग पर रोजाना आवाजाही भी प्रभावित हुई है। युद्ध शुरू होने से पहले इस मार्ग से रोजाना लगभग 130 जहाज गुजरते थे, जबकि अब केवल 6-7 जहाज ही गुजर रहे हैं।

समुद्र अब कमतर युद्धक्षेत्र नहीं

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि समुद्र अब केवल युद्धक्षेत्र नहीं रह गए हैं, बल्कि ये ऐसे मंच बन गए हैं जहां रणनीतिक इरादों का संकेत दिया जाता है और उन्हें चुनौती दी जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तकनीक और रणनीति में बदलाव ने युद्ध की योजना, उसकी शुरुआत और संचालन को पूरी तरह बदल दिया है। इसके साथ ही गैर-पारंपरिक चुनौतियों का मुकाबला भी अधिक जटिल और कम अनुमानित बन गया है।

नौसेना की ताकत बढ़ी

एडमिरल ने बताया कि भारतीय नौसेना ने पिछले एक साल में 12 नए जहाज और पनडुब्बियों को अपने बेड़े में शामिल किया है। इससे नौसेना की ताकत और सामरिक क्षमता में वृद्धि हुई है। ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय नौसेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story