Mizoram Exit Poll 2023: पूर्व आईपीएस की जेडपीएम बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, एमएनएफ के सामने कड़ी चुनौती

Mizoram Exit Poll 2023: मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं। इस बार यहां कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां पहले चरण में 7 नवंबर को सभी 40 सीटों पर मतदान कराया गया था।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 30 Nov 2023 10:52 PM IST
Former IPSs ZPM can become the largest party, a tough challenge for MNF
X

पूर्व आईपीएस की जेडपीएम बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, एमएनएफ के सामने कड़ी चुनौती: Photo- Social Media

Mizoram Exit Poll 2023: तेलंगाना में मतदान पूर्ण होने के साथ ही गुरुवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। चुनावी राज्यों में पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम भी शामिल है। यहां विधानसभा की 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग कराई गई थी। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने मिजोरम के लिए भी एग्जिट पोल जारी किए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। यह पार्टी सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।

नतीजे से पहले हम आपको बता रहे हैं कि इस बार मिजोरम के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरती दिख रही है। आज तक- एक्सिस माय इंडिया के अनुमान में जेडपीएम को 28-35 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एमएनएफ को 3-7 तो कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

जन की बात के एग्जिट पोल में इसे 15-25 सीटें तो वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 10-14 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में जेडपीएम को 12-16 तो सत्ताधारी एमएनएफ को 14-18 सीटें और कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल दिख रही हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल अनुमान में जेडपीएम को 15-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 15-21 सीटें तो कांग्रेस को 2-8 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-5 सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, जेडपीएम को 10-14 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ को 14-18 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 14-18 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-1 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक- मैट्रिज के एग्जिट पोल में जेडपीएम को 7-12 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ को 17-22 सीटें तो कांग्रेस को 7-10 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 1-2 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक- पी मार्क के अनुमान में जेडपीएम को 9-15 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 14-20 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 7-13 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Exit Polls Result 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस तो राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के आसार

मिजोरम के समीकरण?

पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं। इस बार राज्य में कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां 7 नवंबर को सभी 40 सीटों पर मतदान कराया गया था। सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट के मुखिया और मुख्यमंत्री जोरमथंगा राजधानी आइजोल की आइजोल पूर्व-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां एमएनएफ के अलावा लालदुहोमा की पार्टी जोरम नेशनलिस्ट भी मैदान में है। लालदुहोमा सेरछिप सीट से ताल ठोक रहे हैं।

कैसा था 2018 में एग्जिट पोल?

2018 में एग्जिट पोल में उत्तर पूर्व राज्य मिजोरम में कांग्रेस को मुश्किल में दिखाया गया था। अमूमन सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस और एमएनफ के बीच कांटे की टक्कर और एमएनएफ के लिए बढ़त दिखाई गई थी।

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को 14-18 सीटें, मिजो नेशनल फ्रंट को 16-20 सीटें, जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेपीएम) को 3-7 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी थीं।

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स ने कांग्रेस को 16, मिजो नेशनल फ्रंट को 18 और अन्य को 6 सीटें दी थीं। न्यूज एक्स-नेता के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 15, मिजो नेशनल फ्रंट को 19 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिखाई गई थीं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Exit Poll 2023 Result: राजस्थान में भाजपा की सरकार, नौ में से सात एग्जिट पोल में आगे, सिर्फ दो में कांग्रेस को बढ़त

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर

कांग्रेस 14-18 सीटें

एमएनएफ 16-20 सीटें

जेपीएम 3-7 सीटें

अन्य 0-3 सीटें

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स

कांग्रेस 16 सीटें

एमएनएफ 18 सीटें

अन्य 6 सीटें

न्यूज एक्स-नेता

कांग्रेस 15 सीटें

एमएनएफ 19 सीटें

अन्य 6 सीटें

पिछली बार एग्जिट पोल के बाद नतीजे कैसे रहे?

पिछले चुनाव में 40 सदस्यीय विधानसभा में एमएनएफ को 27, कांग्रेस को चार सीटें, जबकि भाजपा को एक सीट पर विजय हासिल हुई थी। इसके अलावा आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली थी। इसके साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व में एमएनएफ की सरकार बनी थी। लेकिन इस बार एग्जिट पोल के अनुमान में मिजोरम में सरकार बदलती दिख रही है।

Ashish Kumar Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Ashish Kumar Pandey

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story