Neha Singh Rathore ने देश की शिक्षा व्यवस्था को बनाया निशाना, बोली-"एग्जाम दोबारा होने से क्या लौट आएंगे ये बच्चे?"

Neha Singh Rathore: Neha Singh Rathore ने हाल ही में अपने एक लेटेस्ट ट्वीट के माध्यम से परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 6 Jun 2026 1:01 PM IST (Updated on: 6 Jun 2026 1:25 PM IST)
Neha Singh Rathore
X

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore: देश की जान-मानी लोक गायिका और सोशल मीडिया पर हमेशा अपने बेबाक तरीके से बात रखने वाली Neha Singh Rathore ने हाल ही में अपने एक लेटेस्ट ट्वीट के माध्यम से परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट पूछा "एग्जाम दोबारा होने से क्या ये बच्चे वापस आ जाएंगे? शिक्षा मंत्री इन मौतों के लिए क्यों जिम्मेदार नहीं हैं?" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल फिर से चर्चा में आ गए हैं।

नेहा सिंह राठौर का यह बयान ऐसे वक़्त में सामने आया है जब देश के विभिन्न हिस्सों में परीक्षा और शैक्षणिक दबाव से जुड़ी घटनाओं को लेकर गंभीर रूप से चिंता जताई जा रही है। हालांकि, उनके ट्वीट में किसी विशेष घटना या नाम का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन इस टिप्पणी को व्यापक रूप से शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही और छात्र सुरक्षा के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस लेटेस्ट ट्वीट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक वर्ग ने इसे व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाने वाला बयान बताया, जबकि दूसरे वर्ग ने इसे राजनीतिक और भावनात्मक रूप से भड़काने वाला कहा। कई यूजर्स ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और मानसिक स्वास्थ्य समर्थन पर गंभीरता से काम किए जाने की आवश्यकता है।

शिक्षा प्रणाली पर खड़े हुए सवाल

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में परीक्षा दबाव, प्रतिस्पर्धा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी लंबे वक़्त से एक गंभीर मुद्दा रहा है। छात्रों पर बढ़ता शैक्षणिक दबाव कई बार मानसिक तनाव का कारण बनता है, जिसे लेकर समय-समय पर सुधार की मांग उठती रही है।

शिक्षाविदों का यह भी कहना है कि किसी भी प्रणालीगत समस्या के समाधान के लिए सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि नीतिगत सुधार और संस्थागत जिम्मेदारी जरूरी है। स्कूलों और कॉलेजों में काउंसलिंग सेवाओं को मजबूत करने, परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने और छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है।

जवाबदेही को लेकर राजनीतिक बहस

ट्वीट के संदर्भ में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी विचारों से जुड़े कुछ लोगों ने इसे प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा बताया, जबकि सरकार समर्थक पक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।

बता दे, सरकारी स्तर पर अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छात्र कल्याण और परीक्षा सुधार से जुडी कई योजनाओं पर पहले से कार्य चल रहा है।

ये बड़ा सवाल अब भी कायम

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर उस बड़े सवाल को सामने ला दिया है कि क्या सिर्फ परीक्षा दोबारा कराने या प्रशासनिक कदम उठाने से उन घटनाओं का समाधान संभव है, जिनमें छात्रों की जान चली जाती है? विशेषज्ञों का कहना है कि समाधान सिर्फ प्रतिक्रियात्मक नहीं, बल्कि रोकथाम आधारित होना चाहिए।

फिलहाल यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा में है और आगामी दिनों में इस पर बहस और तेज होने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story