4.5 करोड़ नौकरियां, डेड इकोनॉमी, खतरे में व्यवसाय… राहुल गांधी ने टैरिफ को लेकर सरकार पर बोला हमला

Rahul Gandhi Statement: दिल्ली से सटे गुरुग्राम की एक कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक वहां पहुंच गए। यह कोई सामान्य दौरा नहीं था, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की नब्ज टटोलने की एक कोशिश थी।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 23 Jan 2026 9:21 PM IST
4.5 करोड़ नौकरियां, डेड इकोनॉमी, खतरे में व्यवसाय… राहुल गांधी ने टैरिफ को लेकर सरकार पर बोला हमला
X

Rahul Gandhi Statement: दिल्ली से सटे गुरुग्राम की एक कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार को हलचल मच गई। जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक वहां पहुंच गए। यह कोई सामान्य दौरा नहीं था, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की नब्ज टटोलने की कोशिश थी। राहुल ने केवल मशीनों को नहीं देखा, बल्कि लाखों लोगों के भविष्य का सवाल उठाया जो अनिश्चितता के साये में जी रहे हैं। इस दौरे के जरिए राहुल ने सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और भारत सरकार की चुप्पी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

फैक्ट्री में राहुल गांधी का 'स्वदेशी' अंदाज

जब राहुल गांधी फैक्ट्री के भीतर पहुंचे, तो उन्होंने खुद को केवल बातचीत तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने सिलाई मशीन पर हाथ आजमाया और कारीगरों से समस्याओं पर चर्चा की है। इस दौरान एक चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। राहुल ने जब पूछा कि ये मशीनें कहां से आती हैं, तो जवाब मिला चीन से आती है। यह सवाल अपने में भारतीय विनिर्माण (Manufacturing) की कमजोरी को उजागर कर गया। इस बात पर राहुल ने हैरानी जताई कि आखिर क्यों भारत के मुकाबले बांग्लादेश कपड़ा उद्योग में तेजी से आगे निकल गया है, जबकि हमारे पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

50% टैरिफ और करोड़ों नौकरियों पर संकट

गुरुग्राम दौरे के बाद राहुल गांधी का असली तेवर सोशल मीडिया पर दिखा। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ ने भारतीय कपड़ा निर्यातकों की कमर तोड़ दी है। राहुल के मुताबिक, यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि देश के 4.5 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां सीधे तौर पर खतरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के दबाव में है, ट्रंप के फैसलों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। राहुल ने सवाल किया कि जब लाखों व्यवसाय बंद होने की कगार पर हैं, तब सरकार चुप क्यों बैठी है?

डेड इकोनॉमी' के बहाने सरकार की घेराबंदी

राहुल गांधी ने पोस्ट में 'डेड इकोनॉमी' शब्द का इस्तेमाल करते हुए मौजूदा आर्थिक स्थिति को भयावह बताया है। उनका कहना है कि फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, ऑर्डर कम हो रहे हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार अनदेखा कर रही है। राहुल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टैरिफ के मामले में अमेरिका से मजबूती से बात नहीं की और राहत पैकेज नहीं दिया, तो कपड़ा उद्योग पूरी तरह तबाह हो सकता है। यह दौरा इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को और भी आक्रामक तरीके से घेरने वाली है।

Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story