TRENDING TAGS :
Rajnath Singh: मोदी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई भारत की पहचान: राजनाथ सिंह
Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद बढ़ा है और देश अब एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरा है।
PM Narendra Modi
Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया भी इस चीज को मानती है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा। वह अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर भारत बन गया है।
भारत अब कमजोर नहीं, ताकतवर राष्ट्र है
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर निश्चित रूप से एक रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी, वे कई वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और लगभग 13 साल तक सेवा की। अब 12 साल से प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि उनके कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद काफी बढ़ा है और यह बात केवल उनके मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर नहीं कह रहा हूं, सारी दुनिया इसको मानती है कि भारत कमजोर नहीं, ताकतवर बन गया है।
पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
10 जून को पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनने पर पश्चिम बंगाल मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी जैसा कोई नहीं है। यह रिकॉर्ड अपने आप बन जाएगा। जनता को उनका आशीर्वाद मिला है और जिस तरह से वह काम कर रहे हैं, भविष्य में कई और रिकॉर्ड बनेंगे।
मोदी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे
भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को तो एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने हैं। 10 जून को जो हो रहा है, वह तो एक छोटी सी बात है। हमारे प्रधानमंत्री पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुके हैं और भविष्य में भी कई और रिकॉर्ड बनाएंगे।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश खुशकिस्मत है कि भारत माता ने ऐसे बेटे को जन्म दिया है, जिनका नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है और जिन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 10 तारीख को टूटेगा। वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उम्मीद है कि वे सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
2029 और 2034 तक नेतृत्व जारी रहने का दावा
पीएम नरेंद्र मोदी 2029 और 2034 में भी जीतेंगे और लंबे समय तक देश की सेवा करते रहेंगे, क्योंकि उनके लिए देश ही सब कुछ है। पीएम मोदी के लिए देश ही सब कुछ है। 12 साल में भारत की तकदीर को संवारने का काम किया है। हम सभी को गर्व है कि हम सभी उनके साथ काम कर रहे हैं।


