Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट जारी, BJP की 8 और सपा की 2 सीट पर जीत

UP Rajya Sabha Elections Result 2024: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 Feb 2024 12:00 PM IST (Updated on: 27 Feb 2024 11:09 PM IST)
Rajya Sabha Election Live:
X

Rajya Sabha Election Live (Social Media)

Rajya Sabha Polls 2024: राज्यसभा चुनावों के लिए पिछले कई दिनों से जारी सियासी गहमा-गहमी के बीच मंगलवार (27 फरवरी) को 3 राज्यों की कुल 15 सीटों पर वोटिंग हुई। ये तीन राज्य हैं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक। राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी के सभी आठों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, दो सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे।

इसी तरह कर्नाटक के 4 सीटों के लिए हुए चुनाव में 3 कांग्रेस जबकि 1 बीजेपी खाते में गई। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वहां 34-34 वोट से बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर रहा। आख़िरकार पर्ची से आया फैसला बीजेपी के हक़ में गया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जीत के बाद कहा, 'आज हमारे सभी आठों प्रत्याशी जीते हैं। मैं सभी को बधाई देता हूं। सपा के भी दो प्रत्याशी जीते हैं, उन्हें भी मैं बधाई देता हूं।'

Live Updates

  • 27 Feb 2024 10:24 PM IST



    CM योगी ने दी जीत की बधाई

    राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के सभी विजयी उम्मीदवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर सामने आयी है। सीएम योगी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी। 

  • 27 Feb 2024 10:15 PM IST



    राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के विजयी उम्मीदवार। 

     


  • 27 Feb 2024 9:51 PM IST



    बीजेपी दफ्तर में जश्न

    लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में जश्न की तैयारी है। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचने वाले हैं। 

  • 27 Feb 2024 9:44 PM IST

    बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल

    यूपी की 10 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 8 और समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, इस जीत के बाद बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में बीजेपी ऑफिस पहुंच सकते हैं।

  • 27 Feb 2024 9:30 PM IST

    UP में किसे मिले कितने वोट :

    - अमरपाल मौर्य को 38 वोट

    - आलोक रंजन को 19 वोट

    - जया बच्चन को 41 वोट

    - तेजवीर सिंह को 38 वोट

    - नवीन जैन को 38 वोट

    - आरपीएन सिंह को 37 वोट

    - रामजी लाल को 37 वोट

    - साधना संघ को 38 वोट

    - सुधांशु त्रिवेदी को 38 वोट

    - संगीता बलवंत बिंद को 38 वोट

  • 27 Feb 2024 9:27 PM IST

    UP में बीजेपी के 8, सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत

    UP में बीजेपी के 8, सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत

    यूपी राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवार जीत गए हैं। वहीं, सपा के खाते में दो सीटें आई हैं। सपा उम्मीदवार जया बच्चन को सबसे अधिक वोट मिले हैं। क्रॉस वोटिंग का बीजेपी को स्पष्ट फायदा मिला है। उसका आठवां उम्मीदवार भी जीत गया है। 

  • 27 Feb 2024 8:50 PM IST

    सपा एजेंट को दिखाया जा रहा एक-एक बैलट

    सपा एजेंट को दिखाया जा रहा एक-एक बैलट

    उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सपा एजेंट को एक-एक बैलट दिखाया जा रहा है। दरअसल, सपा एजेंट ने गलत तरीके से इनवैलिड करने का आरोप लगाया है।

  • 27 Feb 2024 7:36 PM IST

    अखिलेश- सत्ता में जो हैं, उन्हें संविधान की मर्यादा की चिंता नहीं

    अखिलेश- सत्ता में जो हैं, उन्हें संविधान की मर्यादा की चिंता नहीं

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिजल्ट आने से पूर्व दिए बयान में कहा, 'बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से देश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने यह पहले ही आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, संविधान के अच्छे होने के बावजूद सत्ता के दुरूपयोग और सत्ताधारी की नीयत से इसकी व्यवस्थाओं का दुरुपयोग भी हो सकता है। आज जो सत्ता में है, उन्हें न संविधान की मर्यादा की चिंता है और ना ही लोकतंत्र को बचाए रखने का इरादा।'

  • 27 Feb 2024 7:36 PM IST

    अखिलेश- सत्ता में जो हैं, उन्हें संविधान की मर्यादा की चिंता नहीं

    अखिलेश- सत्ता में जो हैं, उन्हें संविधान की मर्यादा की चिंता नहीं

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिजल्ट आने से पूर्व दिए बयान में कहा, 'बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से देश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने यह पहले ही आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, संविधान के अच्छे होने के बावजूद सत्ता के दुरूपयोग और सत्ताधारी की नीयत से इसकी व्यवस्थाओं का दुरुपयोग भी हो सकता है। आज जो सत्ता में है, उन्हें न संविधान की मर्यादा की चिंता है और ना ही लोकतंत्र को बचाए रखने का इरादा।'

  • 27 Feb 2024 6:47 PM IST

    कर्नाटक का आया नतीजा

    कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस के तीन और बीजेपी के एक उम्मीदवार की जीत हुई है। 

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Jugul Kishor
ABOUT THE AUTHOR

Jugul Kishor

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

aman
ABOUT THE AUTHOR

aman

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story