Surya Chauhan murder case में मुख्य आरोपी असद के घर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी, सियासत भी हुई तेज

Surya Chauhan murder case: प्रशासन ने संबंधित संपत्ति पर नोटिस चस्पा कर दिया है और क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई है

Priya Singh Bisen
Published on: 2 Jun 2026 5:50 PM IST
Surya Chauhan murder case
X

Surya Chauhan murder case

Surya Chauhan murder case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में हुए इस वक्त सब से चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी दोनों तेज हो गई हैं। मामले के मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर के बाद अब उसके परिवार से जुड़े मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की खबरें सामने आ रही हैं। प्रशासन ने संबंधित संपत्ति पर नोटिस चस्पा कर दिया है और क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, सूर्या चौहान की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए मुख्य आरोपी असद को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। बाद में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में असद मारा गया। इस एनकाउंटर के बाद जहां एक तरफ मृतक के परिवार ने राहत की बात कही, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों और कुछ नेताओं ने एनकाउंटर को लेकर सवाल भी खड़े किए गए।

मकान को लेकर सामने आई नई जानकारी

स्थानीय प्रशासन की तरफ से जिस मकान पर नोटिस लगाया गया है, उसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी के परिवार ने कई महीने पहले यह मकान बेच दिया था और किराए के मकान में रहने लगे थे। हालांकि, प्रशासनिक जांच में संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि आरोपी परिवार के किराए के मकान वाले परिसर में कई फ्लैटों पर ताले लगे हुए हैं। हालांकि, इस से जुड़े प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक रूप से बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल दावों पर विवाद

हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर घटना के कारणों को लेकर कई तरह के दावे वायरल हुए। कुछ पोस्टों में दावा किया गया कि आरोपी और मृतक के बीच विवाद किसी लड़की को लेकर था। वहीं दूसरी ओर कई मीडिया रिपोर्टों और स्थानीय सूत्रों ने इन दावों को भ्रामक बताया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी असद की बहन की शादी कई साल पहले हो चुकी थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ कथित कहानियों की सत्यता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की तरफ से अब तक सार्वजनिक रूप से जो जानकारी साझा की गई है, उसके मुताबिक जांच का केंद्र बिंदु दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद और अन्य व्यक्तिगत कारण रहे हैं। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी।

विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। BJP के नेताओं ने इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर अपराध बताते हुए कड़ी कार्रवाई का समर्थन किया है। वहीं समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने एनकाउंटर की प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

राजनीतिक गलियारों में यह बहस भी चल रही है कि अपराध के मामलों को जातीय और धार्मिक नजरिए से देखने के बजाय कानून के दायरे में रखा जाना चाहिए। विभिन्न दलों के नेताओं के बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

CM योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर कई मंचों से सख्त संदेश दिया है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की नीति को दोहराते हुए कहा है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की हिंसा और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर सरकार का स्पष्ट रूप से कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कानून के अंतर्गत की जा रही है और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद

सूर्या चौहान के परिवार से मिलने के लिए कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता पहुंचे हैं। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और कानून के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल गाजियाबाद का यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारियों को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में सभी की नजरें पुलिस जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story